Home / National / महाराष्ट्र के बाद अब बंगाल की सरकार गिराने की कोशिश कर रही भाजपा: ममता बनर्जी
ममता बनर्जी

महाराष्ट्र के बाद अब बंगाल की सरकार गिराने की कोशिश कर रही भाजपा: ममता बनर्जी

कोलकाता, पश्चिम बंगाल में शहीद दिवस पर आयोजित रैली में तृणमूल सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केन्द्र पर बंगाल सरकार को गिराने की कोशिश का आरोप लगाया है। उन्होंने केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना पर भी सवाल उठाए।

गुरुवार को बारिश के बावजूद राज्यभर से कोलकाता के धर्मतल्ला में जुटे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी गैर भाजपा शाषित राज्य सरकारों को गिराने का प्रयास कर रही है। महाराष्ट्र के बाद अब पश्चिम बंगाल की सरकार को भी गिराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में भाजपा को केंद्र की सत्ता से जनता गिरा देगी।
उन्होंने भारतीय सेना में नौकरी के लिए केन्द्र की घोषित अग्निपथ योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान भाजपानीत केन्द्र सरकार ने अपने शासन के दौरान लाखों नौकरियां खत्म की हैं। अब आर्मी में भर्ती के लिए नई योजना आई है “अग्निपथ”। मैं कहती हूं कि आर्मी का कोई विकल्प नहीं होता। आर्मी तो आर्मी होती है। उसके बदले दूसरा विकल्प क्यों ढूंढा जा रहा है। ममता ने कहा कि लोग हमारी सरकार की भर्ती प्रक्रिया में खामियां ढूंढते हैं लेकिन रेलवे और केन्द्र सरकार के अन्य विभागों में हो रही भर्तियों के बारे में कुछ नहीं कहता।
उन्होंने डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत लगातार गिरने पर ममता ने कहा कि आज भारत के इतिहास में रुपये की कीमत सबसे निचले स्तर पर है। केन्द्र ने पूरे देश में डर और भय का माहौल बना दिया है। पिछड़े वर्ग के लोग मारे पीटे जा रहे हैं। अल्पसंख्यकों की कोई सुरक्षा नहीं है।

गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की कविता “मन मस्तिष्क जहां निर्भय हो गर्व से मस्तक ऊंचा हो ऐसा देश हो मेरा” का जिक्र करते हुए उन्होंन कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार की वजह से देश की जनता के मन में डर का माहौल है, जो भी विरोध करता है, उसे जेल में डाल दिया जाता है।
उन्होंने बंगाल के पसंदीदा भुना हुआ मूढ़ी पर जीएसटी लगाने का जिक्र करते हुए कहा कि अब यहां मूढ़ी पर भी जीएसटी लगा दिया गया है। मिठाई, लस्सी, दही पर भी जीएसटी लगी है। लोग क्या खाएंगे? मरीज के अस्पताल में भर्ती होने पर भी जीएसटी। उन्होंने केन्द्र पर तंज कसते हुए सवाल किया कि अब क्या मरने पर भी जीएसटी लगेगी।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

POLKHOL Land scammers eyeing lands of immigrants in UP यूपी में लैंड स्कैमर्स की अप्रवासियों की जमीन पर नजर

यूपी में लैंड स्कैमर्स की अप्रवासियों की जमीन पर नजर

लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार के साथ लैंड स्कैमर्स की सांठगांठ के दावे उत्तर प्रदेश के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *