Home / National / दिल्ली भाजयुमो की नयी टीम घोषित

दिल्ली भाजयुमो की नयी टीम घोषित

  • दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष सुनील यादव के पुराने साथियों को नई टीम में मिली जगह

दिल्ली. एक साल देरी के बाद प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष (भाजयुमो) बासु रुक्खड़ की अगुवाई में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने युवा प्रदेश मोर्चा की टीम को घोषित कर दिया। इस अवसर पर पदाधिकारियों और कार्यकारिणी की टीम में कई पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील यादव की टीम के चेहरे रहे हैं। सभी पदाधिकारी युवा मोर्चा की टीम में जगह मिलने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता से मिलने के बाद पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील यादव से मिले और उनसे आशीर्वाद और मार्गदर्शन लिया। भाजयुमो की नई टीम में दीपक चौधरी, कमल बागड़ी, लोकेश भारद्वाज, परीक्षित डागर, राजीव भाटी, अनुराग चंदेल, शशि यादव, रवि सोलंकी, ललित खत्री, राकेश गुप्ता, विकास यादव को उपाध्यक्ष और मोर्चे में संदीप सहरावत, सागर त्यागी एवं सुमित यादव को महामंत्री नियुक्त किया गया है। युवा मोर्चा में नितेष राजपूत, रोचक सचदेवा, हरीश दिक्षित, सुमित त्यागी, गौरव पाराशर, प्रियंका चावड़ी, सर्वेश्वर प्रधान, ओमनी राणा, रितिका गोयल, पवन रतूड़ी, मोहित नागर, शेख रईस तब्बसुम, उमंग बजाज को मंत्री नियुक्त किया है। यहाँ मौजूद सुमीत यादव, अजय संदीप सहरावत मंत्री, शशि यादव उपाध्यक्ष पूर्व टीम में जिलाध्यक्ष, परीक्षित डागर, अनुराग चंदेल राजीव भाटी पूर्व टीम में मंत्री, दीपक चंदेल पूर्व टीम में उपाध्यक्ष, कमल बागड़ी पूर्व टीम में प्रवक्ता, महामंत्री सागर त्यागी युवा मोर्चा पूर्व टीम में मंत्री थे। इसके अलावा मौजूदा टीम में एक दर्जन से अधिक नाम हैं जो पूर्व मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव की टीम के हिस्सा रहें हैं।

Share this news

About desk

Check Also

पश्चिम बंगाल में 99 आरओबी और अंडरपास राज्य सरकार के सहयोग के अभाव में लंबित : रेल मंत्री

नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में 99 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *