Home / Sports / टोक्यो पैरालंपिक : भारतीय एथलीट विनोद कुमार ने गंवाया अपना कांस्य पदक

टोक्यो पैरालंपिक : भारतीय एथलीट विनोद कुमार ने गंवाया अपना कांस्य पदक

टोक्यो, टोक्यो पैरालंपिक खेलों के डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट विनोद कुमार ने अपना पदक गंवा दिया है। विनोद को उनकी बीमारी को क्लासिफिकेशन निरीक्षण में ‘अयोग्य’ पाया गया है।

आयोजकों ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘पैनल भारत के एथलीट विनोद कुमार को स्पोर्ट क्लास देने में असमर्थ है। एथलीट को ‘क्लासिफिकेशन पूरा नहीं हुआ’ वर्ग में रखा गया है। एथलीट को इसके चलते पुरुषों की F52 डिस्कस थ्रो मेडल इवेंट में अयोग्य करार दिया जाता है और उनके नतीजे को रद्द किया जाता है।’

APANA BAZAR

विनोद ने फाइनल में 19.91 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो से तीसरा स्थान हासिल करते हुए एक नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन इसके बाद दूसरे प्रतियोगियों की ओर से उनके इस कैटेगरी में शामिल होने पर सवाल खड़े किए गए थे।

स्पर्धा का स्वर्ण पोलैंड के पियोट्र कोसेविज (20.02 मीटर) और रजत क्रोएशिया के वेलिमीर सैंडोर (19.98 मीटर) ने जीता था। विनोद का पदक जाने से भारत के अब 6 पदक रह गए हैं, जिनमें एक स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक है। भारत पदकतालिक में छठें स्थान पर हैं।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

वेलवन सेंथिलकुमार ने जीता बैच ओपन स्क्वैश का खिताब

पेरिस, राष्ट्रीय चैंपियन वेलवन सेंथिलकुमार ने बैच ओपन स्क्वैश चैलेंजर इवेंट का खिताब जीत लिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *