Home / Odisha / स्वास्थ्य, शिक्षा व विश्व शांति 2020 पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

स्वास्थ्य, शिक्षा व विश्व शांति 2020 पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

  • – सम्मानित किए गये डॉक्टर राजकुमार यादव

राउरकेला : आज प्रज्ञान अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय और द ग्लोबल एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में विश्वगुरु स्वामी विवेकानंदजी के जन्मदिवस के अवसर पर स्वास्थ्य, शिक्षा व विश्व शांति 2020 के ऊपर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित की गई। इसमें देश-विदेश से कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन डॉ सुरेश अग्रवाल, एरिक उफ हलस्ट्रोम, ( राजदूत फिनलैंड) आशा लाकड़ा, विधायक अमित मंडल, संजीव विजयवर्गीय, प्रोफेसर सीरिल ओमी संडे, डॉक्टर मधु कृष्णन, प्रोफेसर सुभाष चंद्र शाह, डॉ राजकुमार यादव, सुश्री रचना भट्टराई, सुनील पटेल, डॉ एजाज अहमद व अन्यान्य मौजूद थे। इस सम्मेलन में मुख्य तौर पर स्वामी विवेकानंद के आदर्शों व नीतियों पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों ने अपने-अपने विचार रखे। इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा डॉ राजकुमार यादव को मानवाधिकार के क्षेत्र में विशिष्ट कार्यों के लिए विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं डॉक्टर राजकुमार यादव ने कहा कि यह सम्मान आगे भी इसी तरह कार्य करने के लिए ऊर्जा प्रदान करेगा। मैं अंतरराष्ट्रीय प्रज्ञान विश्वविद्यालय का कृतज्ञ हूं। मैं उन सभी निर्णायक मंडल के प्रति आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझ जैसे आम कार्यकर्ता को इसके लिए चयनित किया।

Share this news

About desk

Check Also

5 वर्षों में ओडिशा को नंबर वन राज्य बना देगी भाजपा – मोदी

कहा- ओडिशा के नौजवानों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं  25 लाख महिलाओं को लखपति दीदी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *