Home / Odisha / 5 वर्षों में ओडिशा को नंबर वन राज्य बना देगी भाजपा – मोदी

5 वर्षों में ओडिशा को नंबर वन राज्य बना देगी भाजपा – मोदी

  • कहा- ओडिशा के नौजवानों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं

  •  25 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प

  • सूरत में पग-पग पर ओडिशा का रहने वाला व्यक्ति मिल जाता है

शिवराम चौधरी, ब्रह्मपुर। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ओडिशा भाजपा ने सुभद्रा योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने और स्वयं सहायता समूहों की 25 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। भाजपा ने ओडिशा की बेटी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनाया है और हर ओडिशावासी इस पर गर्व करता है। जब ओडिशा में ओड़िया संस्कृति को जीने वाला और इस संस्कृति को समर्पित भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा, तो यहां की जनता की समस्याओं का तेजी समाधान होगा। ओडिशा के नौजवानों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और सूरत में पग पग पर ओडिशा का रहने वाला व्यक्ति मिल जाता है। मैंने ओडिशा के नौजवानों की प्रतिभा को देखी है, इसीलिए मुझे विश्वास है कि अगर यहां के नौजवान को मौका मिल जाए, तो ओडिशा को देश का नंबर 1 राज्य बनाया जा सकता है।

मोदी ने कहा कि 5 वर्षों में भाजपा सरकार ओडिशा को देश का नंबर वन राज्य बना देगी और ये मोदी की गारंटी है। भाजपा की पहचान सुशासन है, इसीलिए भाजपा शासित राज्यों में विकास नई गति से होता है।

सरकार बनाने के दूसरे ही दिन 3100 प्रति क्विंटल धान खरीदा जाएगा

भाजपा ने घोषणा की है ओडिशा में सरकार बनाने के दूसरे ही दिन 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदा जाएगा। पिछले वर्ष 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा जन्मदिन पर पीएम जनमन योजना शुरू की जिसके तहत 24 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। ओडिशा में बड़ी संख्या में आदिवासी जनजाति रहती हैं अब इन अति पिछड़ी आदिवासियों का भी तेज विकास होगा।

 त्रिपुरा को कम्युनिस्ट और कांग्रेस ने किया तबाह

मोदी ने कहा कि त्रिपुरा को कम्युनिस्ट और कांग्रेस की 30 वर्षों के शासन ने तबाह कर दिया, लेकिन 2018 के बाद त्रिपुरा की जनता ने लगातार दो बार भाजपा की सरकार बनाई है और आज त्रिपुरा तेज गति से विकास कर रहा है। उत्तर प्रदेश भी सपा शासन में पूरी तरह बर्बाद हो चुका था, लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार में आज उत्तर प्रदेश तीव्र गति से विकास कर रहा है।

यूपी, असम, छत्तीसगढ़ में विकास हुआ तेज

उन्होंने कहा कि आज यूपी की चर्चा विकास कार्यों और रिकॉर्ड निवेश के लिए होती है, इसी तरह असम भी भाजपा सरकार में हिंसा का दौर पीछे छोड़कर आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ में भी भाजपा सरकार की वापसी के बाद विकास कार्यों ने गति पकड़ रही है, आज छत्तीसगढ़ की सरकार को एक आदिवासी बेटा चला रहा है और भाजपा छत्तीसगढ़ को संवार रही है। इसी प्रकार ओडिशा में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनने पर ओडिशा भी तेज गति से विकास की गति पर चल पड़ेगा, ऐसी मोदी की गारंटी है। मोदी ओडिशा के सामुद्रिक सामर्थ्य को बढ़ाने के लिए काम कर रहा है।

ओडिशा की कोस्टल इकॉनोमी पर फोकस

उन्होंने कहा कि भाजपा का फोकस ओडिशा की कोस्टल इकॉनोमी पर है और हर क्षेत्र में भारी निवेश किया जा रहा है। भाजपा सरकार ने भारत में पहली बार मछलीपालन का अलग मंत्रालय बनाया। भाजपा ने बोट को आधुनिक बनाने के लिए सब्सिडी दी, मछुआरों को पहली बार किसान क्रेडिट कार्ड दिया और सागरमाला योजना के तहत ओडिशा में करोड़ों का काम किया है। मछुआरों की सुरक्षा और समृद्धि भाजपा के लिए सर्वोपरि है। भाजपा कोस्टल सर्किट योजना के तहत बीच टूरिज्म के विस्तार पर भी कार्य कर रही है।

गंजाम बनेगा देश का सबसे आकर्षक पर्यटनस्थल

मोदी ने कहा कि भाजपा गंजाम जिले को देश का सबसे आकर्षक पर्यटन स्थल बनाने के लिए प्रयास कर रही है। ओडिशा भाजपा ने राज्य को देश के शीर्ष 3 पर्यटन राज्यों में लेकर आने का संकल्प लिया है, जिससे यहां के युवाओं के लिए रोजगार अवसर सृजित होंगे। आज मोदी विकसित ओडिशा, विकसित भारत का संकल्प लेकर चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उपस्थित जनसैलाब से स्थानीय लोकसभा एवं विधानसभा उम्मीदवारों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर देश में मोदी सरकार और राज्य में भाजपा सरकार बनाने की अपील की।

इन कार्यक्रमों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल, लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप कुमार पाणिग्रही, आस्का लोकसभा प्रत्याशी अनीता शुभदर्शिनी और नवरंगपुर प्रत्याशी बलभद्र माझी सहित अन्य नेतागण मंच पर उपस्थित रहे।

बालियात्रा का जिक्र किया

मोदी ने कहा कि ओडिशा में कार्तिक पूर्णिमा के दौरान एक सप्ताह तक चलने वाली बालियात्रा यहां के सामुद्रिक सामर्थ्य को दिखाती है। मोदी  ओडिशा के इस सामुद्रिक सामर्थ्य को भी बढ़ाने के लिए काम कर रहा है।

जो कहेंगे, करके दिखायेंगे

उन्होंने कहा कि ओडिशा भाजपा के इस संकल्प पत्र में युवाओं, महिलाओं के लिए रोजगार भी है, बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य, महान संस्कृति के लिए पर्यटन विकास तथा धान और तेंदूपत्ता के लिए बहुत बड़ी घोषणाएं की गयी हैं एवं जनता जानती है कि भाजपा जो कहती है वो करके दिखती है। यहां सरकार बने के बाद भाजपा पूरी शक्ति से इन घोषणाओं को पूरा करेगी और यह मोदी की गारंटी है।

इस मौके पर ब्रह्मपुर लोकसभा के भाजपा उम्मीदवार, प्रदीप पाणिग्राही, आस्का से लोस उम्मीदवार  अनिता प्रियदर्शनी, गोपालपुर विधानसभा प्रत्याशी विभूति भूषण जेना, ब्रह्मपुर के के अनिल कुमार, छत्रपुर की कृष्ण चंद्र नायक, दिग्गपहंडी से सिद्धांत महापात्र, परलाखेमुंडी से नारायण राव, मोहना के प्रशांत मल्लिक, आस्का विस उम्मीदवार सरोज पाणि, सोरड़ा से नीलमणि बिसोई, खल्लिकोट से पूर्णचंद्र सेठी समेत अन्य नेता उपस्थित थे। इनके अलावा राज्य के अध्यक्ष मनमोहन सामल, जिलाध्यक्ष डा सुभाष साहू और गोकुड़ा मल्लिक भी मंच पर आसीन थे।

जब मोदी ने लोगों से कहा, “क्या आप मेरा एक व्यक्तिगत कार्य करेंगे? ”

ब्रह्मपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ब्रह्मपुर की सभा में अपने संबोधन में उपस्थित लोगों से पूछा कि क्या आप लोग मेरा एक व्यक्तिगत कार्य करेंगे। यह भाजपा को जीताने के लिए नहीं है, बल्कि पूर्ण रुप से व्यक्तिगत कार्य है। जब वहां उपस्थित लोगों ने हां कह कर उनका उत्तर दिया, तब प्रधानमंत्री ने उनसे कहा कि आप लोग सभी के घरों में जाएंगे और उन्हें बतायेंगे कि मोदी ने आप को जय जगन्नाथ कहा है। हम मोदी का यह संदेश आप तक पहुंचाने आये है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे आम जनता मुझे आशीर्वाद देगी। उस आशीर्वाद से मुझे ऊर्जा मिलेगी। लोगों के आशीर्वाद से प्राप्त ऊर्जा के कारण मै लोगों के लिए और अधिक कार्य करने में सफल पाउंगा।

खुदको जगन्नाथ का बेटा बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्भवती माताओं के लिए योजना का जिक्र करते हुए कहा कि वह महाप्रभु श्री जगन्नाथ के बेटे हैं और वह माताओं की सेवा में लगे हैं, लेकिन बीजद सरकार उसे यहां लागू नहीं कर रही है।

Share this news

About desk

Check Also

BHAJANLAL SHARMA

ओडिशा के 6 हजार 412 गांवों तक सड़कें नहीं – भजनलाल शर्मा

कहा-नवीन पटनायक ने ओडिशा को 50 साल पीछे धकेला भुवनेश्वर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *