Home / Odisha / कार्यकारिणी ने किया विकास विरोधी सरकार की कड़ी समालोचना : परिश्रम को दुगुना करने के लिए केन्द्र मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने किया का आह्वान

कार्यकारिणी ने किया विकास विरोधी सरकार की कड़ी समालोचना : परिश्रम को दुगुना करने के लिए केन्द्र मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने किया का आह्वान

भुवनेश्वर. राज्य भाजपा की कार्यकारिणी बैठक में तीन चीठा प्रस्ताव पारित होने के साथ ही ओड़िशा सरकार को विकास विरोधी बताते हुए कड़ी समालोचना की गई। राज्य कार्यकारिणी बैठक में भाग लेते हुए केन्द्र मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि हमने केवल विधायक या सांसद नहीं बनना है बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्वादश मिशन ओड़िशा के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना है। प्रधान ने इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि आपके ही प्रयास से राज्य की राजनीति में भाजपा को अभूतपूर्व सफलता मिली है। सेवा, संगठन, संपर्क एवं सघर्ष के जरिए आगे बढ़ने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से दुगुनी मेहनत करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री के परिकल्पित नए ओड़िशा एवं आत्म निर्भर ओड़िशा के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पहले की तूलना में हमें दोगुना अधिक परिश्रम करना होगा।
कार्यकारिणी का उद्घाटन करते हुए प्रदेश भाजपा की प्रभारी डी.पुरन्देश्वरी ने कहा कि करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के निष्ठा एवं परिश्रम के कारण ही आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। हम सब अधिक से अधिक मेहनत कर राज्य के लोगों का विश्वास जीतना होगा। भाजपा अन्य राजनीतिक दल से अलग है। बैठक में राज्य सह प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर ने कहा कि भजापा की विचारधारा न्यारी है। बूथ स्तर के कार्यकर्ता से लेकर संसद, मंत्री तथा स्वयं प्रधानमंत्री भी प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर भाजपा के विचारधारा के प्रति अवगत होते हैं।
इस अवसर पर राज्य भाजपा अध्यक्ष समीर महांति ने कहा कि थाना में सामान्य लोगों की शिकायत नहीं सुनी जा रही है और ना ही सामान्य लोगों को उचित न्याय मिल पा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर मनरेगा, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, धान मंडी में अव्यवस्था, प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन, कोरोना काल में व्यापक हेराफेरी इस राज्य सरकार ने किया है। ऐसे में लोगों योजनाओं का सही लाभ नहीं मिल पा रहा है। कोटिया से लेकर राज्य की 7 से अधिक जिले में सीमा विवाद लगा हुआ है। आगामी दिनों में भाजपा इसे लेकर गांव गांव एवं वार्ड में जाकर राज्य सरकार की विफलता को बताएगी।
बैठक में केन्द्र मंत्री प्रताप षडंगी, विरोधी दल के नेता प्रदीप्त कुमार नायक, सांसद तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता अपराजिता षडंगी, राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. संबित पात्र, सांसद सुरेश पुजारी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्मृति पटनायक प्रमुख उपस्थित थे।

Share this news

About desk

Check Also

बरी विधानसभा क्षेत्र के अनेक नेता व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

भुवनेश्वर। जाजपुर जिले के बरी विधानसभा क्षेत्र के बीजद के अनेक नेता व कार्यकर्ता आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *