Home / Odisha / भारतीय जनता पार्टी का चक्का जाम तेरह फरवरी को, तीन घंटे तक चलेगा आंदोलन

भारतीय जनता पार्टी का चक्का जाम तेरह फरवरी को, तीन घंटे तक चलेगा आंदोलन

संबलपुर। संबलपुर जिला में धान की बिकवाली में जारी अव्यवस्था के खिलाफ आगामी 13 फरवरी को राष्ट्रीय राजमार्ग एवं स्टेट हाईव पर चक्का जाम किया जाएगा। गुरूवार की सुबह जिला भाजपा कार्यालय में बुलाए गए प्रेस कांफे्रेंस में भाजपा के प्रदेश महासचिव रविनारायण नायक ने यह जानकारी दिया। श्री नायक ने उपस्थित पत्रकारों से कहा कि संबलपुर समेत पूरे प्रदेश में स्थापित मंडियों में आज भी हजारों बोरा धान खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। प्रदेश सरकार की गलत कृषि नीति के कारण किसानों को खरीददार नहीं मिल रहा है। किसानों के इस समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधानसभा से लेकर सड़क तक आंदोलन ्रकिया गया। इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने किसानों की उपज को खरीदने की दिशा में खास दिलचस्पी नहीं दिखाया। इस मसले पर चले आंदोलन के बाद उत्तरांचल राजस्व आयुक्त ने भाजपा नेताओं से 7 फरवरी तक का समय मांगा था। सात फरवरी कब का पार हो गया, किन्तु संबलपुर जिला के मंडियों में संग्रहित हजारो बोरा धान को खरीददार आज तक नहीं मिल पाया है। श्री नायक ने कहा कि एक सोची समझी रणनीति के तहत किसानों को परेशान किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सरकार क इस तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करेगी। किसानों के हित में आगामी 13 फरवरी को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक पूरे जिले मे चक्का जाम किया जाएगा। प्रेस कांफे्रंस के दौरान रेंगाली विधायक नाउरी नायक, जिला परिषद अध्यक्ष राधेश्याम बारिक, जिला भाजपा अध्यक्ष गिरिश पटेल, देवेन्द्र महापात्र, रामचंद्र मेहेर एवं मानस रंजन बख्शी समेत भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Share this news

About desk

Check Also

S Jaishankar भारत का एफडीआई प्रवाह रिकॉर्ड स्तर पर – एस जयशंकर

एस जयशंकर ने कहा-भारत का एफडीआई प्रवाह रिकॉर्ड स्तर पर

कहा- यहां आ रही हैं एप्पल और अन्य कंपनियां कटक। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *