Home / Odisha / तिर्तोल विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री नवीन ने किया वर्चुअल प्रचार, विकास के लिए मांगा वोट

तिर्तोल विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री नवीन ने किया वर्चुअल प्रचार, विकास के लिए मांगा वोट

भुवनेश्वर. बीजद सुप्रीमो तथा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी आज चुनाव प्रचार मैदान में उतर गए हैं। तिर्तोल विधानसभा क्षेत्र के लोगों को वर्चुअल सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने बीजद उम्मीदवार को विकास के लिए जीताने का अनुरोध किया है। बीजद उम्मीदवार विजय शंकर दास के पक्ष में प्रचार कर उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में राज्य ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। तिर्तोल के विधानसभा क्षेत्र के लोग बीजू परिवार के साथ हैं और आगामी दिनों में भी बीजू जनता दल के प्रति समर्थन करते रहेंगे। जन कल्याण राज्य की परिकल्पना के साथ राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति किया है। आपका समर्थन ही बीजद को कार्य करने के लिए प्रेरणा देती है। पूर्व विधायक विष्णु दास अब हम लोगों के बीच नहीं हैं, जो दुखदायक है। तिर्तोल में विकास के लिए बीजद उम्मीदवार को वोट देने को कहा है। उसी तरह से राज्य मिशन शक्ति की सफलता को बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में महिलाएं महिला सशक्तिकरण के लिए अच्छा काम कर रही हैं। राज्य में महिलाओं के विकास की धारा आगे भी जारी रहेगी। कोरोना के मुकाबले में प्रदेश ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी ओडिशा की प्रशंसा की है। मुख्यमंत्री का यह उद्बोधन तिर्तोल के लोगों को प्रभावित करेगा और लोग विकास के लिए बीजद को वोट करने की बात बीजद के नेताओं ने कही है।

Share this news

About desk

Check Also

भुवनेश्वर में विस्तारा के एक विमान आपातकालीन लैंडिंग

ओलावृष्टि के कारण विंडशील्ड में दरार आ गई भुवनेश्वर। भुवनेश्‍वर-दिल्‍ली विस्तारा के एक विमान को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *