Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 591 नये मामले, कुल मामले 16,701 हुए

ओडिशा में कोरोना के 591 नये मामले, कुल मामले 16,701 हुए

भुवनेश्वर. ओडिशा में शनिवार को 591 नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गयी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की सख्या बढ़कर 16,701 हो गई.विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 591 नये मामलों में से 394 संगरोध केन्द्रों से हैं, जबकि 197 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 25 जिलों से हैं. सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गंजाम जिले में 182 नये मामले सामने आये हैं.अनुगूल जिले से 1, बालेश्वर जिले से 13,  बरगढ़ जिले में 35, भद्रक जिले से 3, बलांगीर जिले से 9, बौध जिले से 5 तथा कटक जिले से 38 नये मामले सामने आये हैं.इसी तरह देवगढ़ जिले से 3, ढेंकानाल जिले से 6, जगतसिंहपुर जिले से 22, जाजपुर जिले से 19, झारसुगुड़ा जिले से 5, केन्द्रापड़ा जिले से 8 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.केन्दुझर जिले से 6, खुर्दा जिले से 121, कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. कोरापुट जिले से 4, मालकानगिरि जिले से 8  मयूरभंज जिले से 22, नवरंगपुर जिले से 22, नय़ागढ़ जिले से 11, पुरी जिले से 6 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.इसी तरह रायगड़ा जिले से 1, संबलपुर जिले से 20 तथा सुंदरगढ़ जिले से 18 संक्रमित पाये गये हैं.

गत 24 घंटों में राज्य में 8155 नमूनों की परीक्षण
राज्य में गत 24 घंटों में 8155 नमूनों का परीक्षण किया गया है. अब तक राज्य में  377893 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है.

गंजाम में बेकाबू कोरोना, 182 नये मामले

भुवनेश्वर. आज भी गंजाम जिले से सर्वाधिक मामले सामने आये. गंजाम जिले में आज 182 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान होने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5280 हो गई है. गंजाम जिला इस सूची में आज भी सबसे ऊपर है.स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज तक अनुगूल जिले में 166, बालेश्वर जिले में 658, बरगढ़ जिले में 244, भद्रक जिले में 317 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. बलांगीर जिले में 282, बौध जिले में 69, कटक जिले में 1184, देवगढ़ जिले में 69, ढेंकानाल जिले में 121, गजपति जिले में 664 व जगतसिंहपुर जिले में 492 संक्रमित पाये गये हैं.इसी तरह जाजपुर जिले में 953, झारसुगुड़ा जिले में 212, कलाहांडी जिले में 85, कंधमाल जिले में 206, केन्द्रापड़ा जिले में 341, केन्दुझर जिले में 389 तथा खुर्दा जिले में 1865 मामले सामने आ चुके हैं.कोरापुट जिले में 225, मालकानगिरि जिले में 274, मयूरभंज जिले में 455, नवरंगपुर जिले में 156 कोरोना संक्रमितों की पहचान की जा चुकी है. नयागढ़ जिले में 326, नुआपड़ा जिले में 100, पुरी जिले में 398, रायगड़ा जिले में 187, संबलपुर जिले में 156, सोनपुर जिले में 49 तथा सुंदरगढ़ जिले में 778 मामले सामने आये हैं.

Share this news

About desk

Check Also

5 वर्षों में ओडिशा को नंबर वन राज्य बना देगी भाजपा – मोदी

कहा- ओडिशा के नौजवानों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं  25 लाख महिलाओं को लखपति दीदी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *