Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 718 नये मामले, कुल मामले 16,110 हुए

ओडिशा में कोरोना के 718 नये मामले, कुल मामले 16,110 हुए

भुवनेश्वर। ओडिशा में गुरुवार को 718 नये मामले सामने आये हैं। राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। इसके साथ राज्य में कुल मामलों की सख्या बढ़कर 16,110 हो गई।
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 718 नये मामलों में से 479 संगरोध केन्द्रों से हैं, जबकि 239 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 24 जिलों से हैं।
सूचना व जन संपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गंजाम जिले में 231 नये मामले सामने आये हैं।
इसी तरह अनुगूल जिले से 9 , बालेश्वर जिले से 9, भद्रक जिले से 4, कटक जिले से 32 नये मामले सामने आये हैं।
इसी तरह ढेंकानाल जिले से 6, गजपति जिले से 21, जगतसिंहपुर जिले से 16, झारसुगुड़ा जिले से 24, कंधमाल जिले से 7, केन्द्रापड़ा जिले से 4 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।
केन्दुझर जिले से 28 , खुर्दा जिले से 150 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। कोरापुट जिले से 27, मालकानगिरि जिले से 54, मयूरभंज जिले से 22, नवरंगपुर जिले से एक, नय़ागढ़ जिले से 13, पुरी जिले से 9 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।
इसी तरह रायगड़ा जिले से 19, संबलपुर जिले से 7, सोनपुर जिले से 5 तथा सुंदरगढ़ जिले से 10 संक्रमित पाये गये हैं।

गत 24 घंटों में राज्य में 7818 नमूनों की परीक्षण

राज्य में गत 24 घंटों में 7818 नमूनों का परीक्षण किया गया है। अब तक राज्य में 369738 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है।

Share this news

About desk

Check Also

S Jaishankar भारत का एफडीआई प्रवाह रिकॉर्ड स्तर पर – एस जयशंकर

एस जयशंकर ने कहा-भारत का एफडीआई प्रवाह रिकॉर्ड स्तर पर

कहा- यहां आ रही हैं एप्पल और अन्य कंपनियां कटक। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *