Home / Odisha / गंजाम में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1137 हुई

गंजाम में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1137 हुई

  • खुर्दा जिले में अब तक752, कटक जिले में 522 मामले

भुवनेश्वर. गंजाम जिले में 49 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान होने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1137  हो गई है। गंजाम जिला इस सूची में सबसे उपर है। स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, खुर्दा जिले में अब तक 752, कटक जिले में 522 मामले हैं। इसी तरह गजपति जिले में 411 , जाजपुर जिले में 401 मामले सामने आ चुके हैं। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में 332, जगतसिंहपुर जिले में 268, पुरी जिले में 242 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।

केन्द्रापड़ा जिले में 229 , भद्रक जिले में 225 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। सुंदरगढ़ जिले में 181, मयूरभंज जिले में 181  तथा कंधमाल जिले में 177 कोरोना के मामले पाये गये हैं।  बलांगीर जिले में 165, नयागढ़ जिले में 135, केन्दुझर जिले में 107 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। नुआपड़ा जिले में 81 , झारसुगुड़ा जिले के 80 , ढेंकानाल जिले में 73,  कलाहांडी जिले के 70 बरगढ़ जिले में 68 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। अनुगूल जिले में 59 , मालकानगिरि जिले में 53 संक्रमितों की पहचान हुई है।

संबलपुर जिले में 47, देवगढ़ जिले में 42, बौद्ध जिले में 41 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। सोनपुर जिले में 35, कोरापुट जिले में 27 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। इसी तरह रायगड़ा जिले से 22 तथा नवरंगपुर जिले से 16 संक्रमितों की पहचान की गई है।

131 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

शुक्रवार को राज्य के 14 जिलों के 131 कोरोना के मरीज स्वस्थ हो गये हैं। राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है। इसके साथ ही राज्य में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 4422 में पहुंच गई है। विभाग द्वारा दिये गये जानकारी के अनुसार, गंजाम जिले से सर्वाधिक 43 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। इसी तरह पुरी जिले से 28, खुर्दा जिले से 21 व कंधमाल जिले से 12 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जगतसिंहपुर जिले से 7, नवरंगपुर जिले से 6, केन्द्रापड़ा जिले से 5 मरीज स्वस्थ हुए हैं। बालेश्वर व कटक जिले से 2-2 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसी तरह बलांगीर, बरगढ़, झारसुगुड़ा, केन्दुझर व सुंदरगढ़ जिले से 1-1 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं।

 

Share this news

About desk

Check Also

S Jaishankar भारत का एफडीआई प्रवाह रिकॉर्ड स्तर पर – एस जयशंकर

एस जयशंकर ने कहा-भारत का एफडीआई प्रवाह रिकॉर्ड स्तर पर

कहा- यहां आ रही हैं एप्पल और अन्य कंपनियां कटक। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *