Home / Odisha / नवीन पटनायक के बयान पर धर्मेंद्र प्रधान का पलटवार

नवीन पटनायक के बयान पर धर्मेंद्र प्रधान का पलटवार

  •  कहा-अव्यवस्थाओं, बेरोजगारी, पलायन और कुपोषण को मुख्यमंत्री मान रहे हैं विकास

  • विपक्ष द्वारा विकास सहन नहीं कर पाने वाले पर राज्य सरकार की विफलताओं को गिनाया

  • कहा-पेय जल, स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजगार के लिए ओडिशा में सरकार परिवर्तन होगा

भुवनेश्वर। ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के मुखिया तथा राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बयान पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान ने पलटवार किया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हिंजिलि विधानसभा क्षेत्र से चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला था तथा कहा था कि विपक्ष राज्य में हुए विकास को सहन नहीं कर पा रहा है।

इस बयान को लेकर आज भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान ने राज्य सरकार की विफलताओं को गिनाया और कहा कि राज्य में अव्यवस्थाओं, बेरोजगारी, युवाओं के पलायन तथा कुपोषण की घटनाओं को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक विकास मान रहे हैं।

प्रधान आज शनिवार को आठमल्लिक में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे।

आठमल्लिक से शुरू होगा राज्य में परिवर्तन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रधान ने कहा कि आठमल्लिक, अनुगुल से ओडिशा में परिवर्तन की शुरुआत होगी। आठमल्लिक से विजय अभियान की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को विशुद्ध पेयजल, उत्तम स्वास्थ्य सेवा, गुणात्मक शिक्षा के साथ-साथ रोजगार उपलब्ध कराने के लिए परिवर्तन होगा।

पदयात्रा के जरिए ताकत प्रदर्शन

अनुगूल में प्रचार करते समय भाजपा के संबलपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी धर्मेन्द्र प्रधान ने अंतुलिया में आयोजित विशाल पदयात्रा के जरिये भाजपा के ताकत का प्रदर्शन किया और पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार किया।

मुख्यमंत्री पर बरसे प्रधान

इस अवसर पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि विपक्ष ओडिशा में हुए विकास को सहन नहीं कर पा रही है। वास्तविकता यह है कि ओडिशा के गांवों में पीने का पानी नहीं है। खेतों के लिए सिंचाई की व्यवस्था नहीं है। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं। स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं। बच्चे बीच में पढ़ाई छोड़ रहे हैं। गांवों में काम व रोजगार न होने के कारण काम की तलाश में युवा बाहर के राज्यों में जाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। ओडिशा की 60 प्रतिशत महिलाएं रक्तहीनता व बच्चे कुपोषण का शिकार हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक इसे विकास बता रहे हैं।

मुख्यमंत्री का रिमोट कंट्रोल एक गैर ओड़िया बाबू के पास

प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री वीडियो में हैं। मुख्यमंत्री का रिमोट कंट्रोल एक गैर ओड़िया बाबू के पास है। यह ओडिशा का अस्मिता का प्रश्न है। ओडिशा किसी की व्यक्तिगत संपत्ति नहीं है। यह तानाशाही या राजतंत्र नहीं है। ओड़िया लोगों के कर से सरकारी बाबू वेतन लेकर ओडिशा पर कब्जा करना चाहते हैं। इसके खिलाफ ओडिशा में जनमत तैयार हो रहा है।

Share this news

About desk

Check Also

बरी विधानसभा क्षेत्र के अनेक नेता व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

भुवनेश्वर। जाजपुर जिले के बरी विधानसभा क्षेत्र के बीजद के अनेक नेता व कार्यकर्ता आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *