Home / Odisha / निर्दलीय सांसद प्रत्याशी चन्द्रशेखर ने शुरू किया डोर-टू-डोर अभियान

निर्दलीय सांसद प्रत्याशी चन्द्रशेखर ने शुरू किया डोर-टू-डोर अभियान

  •  जागरूक नागरिकों से मिलकर सुन रहे हैं समस्याएं

ब्रह्मपुर। ब्रह्मपुर लोकसभा क्षेत्र के निर्दलीय सांसद उम्मीदवार वी. चंद्रशेखर नायडू क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनता से मिलने के लिए डोर-टू-डोर अभियान शुरू किया है। वह जागरूक नागरिकों सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं और उनसे उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के तरीके खोजने के लिए कह रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने नई मतदाता सूची में शामिल नए मतदाताओं से भी चर्चा की। हालांकि, नायडू का यह अभियान लोगों को पसंद आ रहा है और कुनबा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा के लिए वह मैदान में उतरे हैं। लोकसभा के निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे वी चंद्रशेखर नायडू ने जनता के भरोसे और प्यार की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल से दिल्ली दरबार में इस इलाके की समस्याओं को कोई उठाने वाला नहीं है। मैं क्षेत्र के विकास की आशा रखता हूं। मैं सिर्फ लोगों की सेवा करना चाहता हूं। गजपति जिले के जनजातीय कब्जे वाले क्षेत्र विकास में बहुत पीछे हैं। नायडू वरिष्ठ वकील प्रदीप दास, शिवराम पात्र सहित अपने समर्थकों और सहयोगियों के साथ ब्रह्मपुर शहर के विभिन्न जागरूक नागरिकों, बुद्धिजीवियों, वकीलों और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करते देखे जा रहे हैं।

Share this news

About desk

Check Also

S Jaishankar भारत का एफडीआई प्रवाह रिकॉर्ड स्तर पर – एस जयशंकर

एस जयशंकर ने कहा-भारत का एफडीआई प्रवाह रिकॉर्ड स्तर पर

कहा- यहां आ रही हैं एप्पल और अन्य कंपनियां कटक। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *