Home / Odisha / कालबैसाखी दिलाएगी भीषण गर्मी से क्षणिक राहत

कालबैसाखी दिलाएगी भीषण गर्मी से क्षणिक राहत

  • कई जिलों में तूफानी होगा मौसम, चेतावनियां जारी

भुवनेश्वर। ओडिशा में जारी भीषण गर्मी के बीच 24 घंटे के बाद कालबैसाखी गर्मी से राहत दिला सकती है। राज्य के कई जिलों में तूफानी मौसम होने की संभावना को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान (दिन के तापमान) में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को बताया कि अगले तीन दिनों के दौरान पारा धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार, इसके बाद ओडिशा जिले के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान फिर से 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की उम्मीद है। इस समय ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं।

मौसम विभाग ने कहा कि मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिमी या पश्चिमी शुष्क हवा तथा चिलचिलाती धूप के कारण ओडिशा के जिलों में कई स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर होने की संभावना है और कुछ स्थानों पर सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहने की संभावना है।

इसे देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए नारंगी चेतावनी जारी की है, जिसमें मयूरभंज, केंदुझर, बौध, नुआपड़ा जिले शामिल हैं, जहां एक या दो स्थानों पर हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

40-50 किमी की गति से चलेगा हवा

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजाम, गजपति, सोनपुर, बौध, नुआपड़ा, बलांगीर, कलाहांडी, कंधमाल, नवरंगपुर, रायगड़ा, कोरापुट, मालकानगिरि, जगतसिंहपुर, कटक, ढेंकानाल, अनुगूल, संबलपुर, बरगढ़, केंदुझर, मयूरभंज जिलों में एक या दो स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी तथा बिजली गिरने के साथ आंधी आने की संभावना है।

अगले 48 घंटे के दौरान फिर से बलांगीर, सोनपुर, संबलपुर, झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़, अनुगूल, केंदुझर, मयूरभंज, ढेंकानाल, नुआपाड़ा, बौध, कंधमाल, कलाहांडी, नयागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है। इन जिलों के लिए नारंगी चेतावनी जारी की गयी है।

इसी तरह से पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजाम, गजपति, सोनपुर, बौध, नुआपड़ा, बलांगीर, कलाहांडी, कंधमाल, नवरंगपुर, रायगड़ा, कोरापुट, मालकानगिरि, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, बरगढ़, संबलपुर जिलों में एक या दो स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी तथा बिजली गिरने के साथ आंधी आने की संभावना है।

Share this news

About desk

Check Also

5 वर्षों में ओडिशा को नंबर वन राज्य बना देगी भाजपा – मोदी

कहा- ओडिशा के नौजवानों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं  25 लाख महिलाओं को लखपति दीदी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *