Home / Odisha / ओडिशा में कोरापुट रहा सबसे अधिक ठंड

ओडिशा में कोरापुट रहा सबसे अधिक ठंड

  • कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज

भुवनेश्वर। ओडिशा में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। गुरुवार रात को 7.1 डिग्री तापमान के साथ कोरापुट ओडिशा का सबसे ठंडा शहर रहा। कोरापुट के अलावा सिमिलिगुड़ा में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस, जी उदयगिरि में 9 डिग्री सेल्सियस, दरिंगबाड़ी में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह जानकारी आज यहां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देते हुए बताया कि कटक शहर का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि राज्य की राजधानी भुवनेश्वर का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के सूत्रों ने कहा कि अगले 5 दिनों के दौरान ओडिशा के जिलों में कई स्थानों पर तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।

हालांकि अगले पांच दिनों तक ओडिशा के जिलों में न्यूनतम तापमान (रात के तापमान) में कोई बड़े बदलाव की भविष्यवाणी नहीं की गई है, लेकिन एक या दो दिन तक कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार, शुक्रवार को दक्षिण तटीय ओडिशा, सुंदरगढ़, केंदुझर, अनुगूल, ढेंकानाल, जाजपुर, कटक, जगतसिंहपुर, कंधमाल, कलाहांडी, कोरापुट, मालकानगिरि, रायगड़ा और ओडिशा के बाकी जिलों में एक या दो स्थानों पर मध्यम स्तर तक का कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Share this news

About desk

Check Also

बरी विधानसभा क्षेत्र के अनेक नेता व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

भुवनेश्वर। जाजपुर जिले के बरी विधानसभा क्षेत्र के बीजद के अनेक नेता व कार्यकर्ता आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *