Home / Odisha / मरकज मस्जिद में 35 लोग क्वारंटाइन

मरकज मस्जिद में 35 लोग क्वारंटाइन

  • लॉक डाउन की अनदेखी, 42 के खिलाफ मामला

संबलपुर। धनुपाली पुलिस ने सोनापाली स्थित मरकज मस्जिद में छापामारकर वहांपर रह रहे 35 लोगों को क्वारंटाइन कर दिया है। मस्जिद में उपस्थित लोग पुरी, सुंदरगढ़ एवं उत्तरप्रदेश के निवसी बताए गए हॅै। मिली जानकारी के अनुसार क्वरंटाइन में ही उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। संबलपुर पुलिस ने लॉक डाउन के दौरान शहर में बेखौफ भ्रमण कर रहे 42 लोंगो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जाता है कि आरोपियों के खिलाफ बहुत जल्द कानूनी कार्रवाई आरंभ की जाएगी।

कुख्यात अपराधी बिटू एवं जूमन को पुलिस ने उठाया
संबलपुर।  पुलिस की विशेष टीम ने कुंभारपाड़ा में औचक छापामारा और कुख्यात अपराधी बिटू उर्फ मौसिन अख्तर एवं मोहम्मद जूमन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक माउजर एवं गोली बरामद किया गया है। आरोपियों को एक गुप्त स्थान पर ले जाया गया है, वहांपर उनसे गहन पूछताछ किए जाने की जानकारी मिली है।

Share this news

About desk

Check Also

5 वर्षों में ओडिशा को नंबर वन राज्य बना देगी भाजपा – मोदी

कहा- ओडिशा के नौजवानों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं  25 लाख महिलाओं को लखपति दीदी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *