Home / Odisha / 48 घंटे में बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना

48 घंटे में बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना

  • ओडिशा के जिलों में बारिश होने की संभावना

भुवनेश्वर। अगले 48 घंटे में बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना और इसके प्रभाव में ओडिशा के जिलों में बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी आज यहां

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी ओडिशा और उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड पर कल का कम दबाव का क्षेत्र चिह्नित हो गया है। हालांकि, संबंधित चक्रवाती परिसंचरण अब दक्षिण झारखंड और पड़ोस पर है और मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैला हुआ है।

आईएमडी ने कहा कि 48 घंटों के भीतर उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। इसके प्रभाव में 20 जुलाई तक ओडिशा में बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटे के दौरान नवरंगपुर, नुआपड़ा, कलाहांडी, बलांगीर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही मालकानगिरि, कोरापुट, रायगड़ा, कंधमाल, गंजाम, बौध, सोनपुर, अनुगूल, देवगढ़, बरगढ़, संबलपुर, झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़ जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की भी संभावना है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने पीली चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही 19 जुलाई को 08.30 बजे तक मालकानगिरि, कोरापुट, नवरंगपुर, रायगड़ा, गजपति, गंजाम तथा पुरी जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इन जिलों के लिए भी पीली चेतावनी जारी की गई है।

20 जुलाई को 08.30 बजे मालकानगिरि, कोरापुट, नवरंगपुर, नुआपड़ा, कलाहांडी, कंधमाल, गंजाम, नयागढ़, पुरी, खुर्दा, जगतसिंहपुर, कटक जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की है। इसके बाद

21 जुलाई को 08.30 बजे तक गंजाम, पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रापड़ा, कंधमाल जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की है।

Posted by: Desk, Indo Asian Times

Share this news

About desk

Check Also

बीजद के प्रदेश युवा महामंत्री भाजपा में शामिल हुए

भुवनेश्वर। बीजू जनता दल के युवा शाखा के प्रदेश महामंत्री प्रीतिरंजन साहू व उनके समर्थक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *