Home / Odisha / ओडिशा में कौन चला रहा है सरकार, पता नहीं – जेपी नड्डा

ओडिशा में कौन चला रहा है सरकार, पता नहीं – जेपी नड्डा

  • नवीन सरकार पर साधा निशाना

  •  जनसभा में गिनाई मोदी सरकार की खूबियां

  •  तुमुडीबंध व बाणपुर में किया जनसभाओं को संबोधित

भुवनेश्वर। एक दिवसीय दौरे पर ओडिशा आये भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी जनसभाओं में राज्य की बीजद सरकार पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने नवीन पटनायक सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां कौन सरकार चला रहा है, यह पता नहीं चल पा रहा है। उन्होंने मोदी सरकार की आयुष्मान भारत जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को राज्य की जनता में लागू होने के लिए नवीन पटनायक सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
निर्धारित समय से काफी देर ऩड्डा आज भुवनेश्वर पहुंचे। भुवनेश्वर पहुंचने के बाद यहां से वह कंधमाल जिले के लिए गये और वहां उन्होंने पार्टी की एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।
नवीन पटनायक सरकार सो रही है
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नवीन पटनायक सरकार सो रही है। उन्होंने पुरी के श्रीजगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार के मुद्दे पर राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने सवाल किया कि रत्नभंडार की चाभी कहां खो गयी है।
ओड़िया विश्वविद्यालय का क्या हुआ
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ओड़िया विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा की थी, लेकिन उस विश्वविद्यालय का क्या हुआ। वर्तमान की राज्य सरकार सोई हुई सरकार है। इस सरकार को कौन चला रहा है, यह पता नहीं चल पा रहा है।
महिलाओं और जनजातीय व दलितों पर अत्याचार बढ़े
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाये। उन्होंने महिलाओं के प्रति अपराध के बढ़ते मामलों को लेकर नवीन सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि महिला विरोधी अपराध के मामलों में ओडिशा सरकार काफी आगे है। जनजातीय व दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं। अपराधी पुलिस पर भी हमले कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की सरकार को क्या रहना चाहिए।
आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं कर रही राज्य सरकार
उन्होंने कहा कि ओडिशा के साठ लाख लोगों को आयुष्मान भारत योजना में शामिल कर उन्हें पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा की व्यवस्था केंद्र सरकार ने की है, लेकिन इस योजना को नवीन सरकार ने लागू नहीं किया। उन्होंने कहा कि ओडिशा का कोई व्यक्ति यदि काम के लिए मुंबई में है तथा वहां वह बीमार होता है, तो क्या नवीन पटनायक वहां उसका इलाज करा पायेंगे। यह मोदी के आयुष्मान के भारत के द्वारा हो सकता है, लेकिन नवीन पटनायक मोदी के इस योजना को लागू नहीं कर रहे हैं। इसके बाद नड्डा ने बाणपुर में भी एक जनसभा को संबोधित किया।

Share this news

About desk

Check Also

बरी विधानसभा क्षेत्र के अनेक नेता व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

भुवनेश्वर। जाजपुर जिले के बरी विधानसभा क्षेत्र के बीजद के अनेक नेता व कार्यकर्ता आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *