Home / Odisha / ओडिशा कैबिनेट की बैठक में 12 विभागों के 17 प्रस्तावों को मंजूरी

ओडिशा कैबिनेट की बैठक में 12 विभागों के 17 प्रस्तावों को मंजूरी

  •  विधानसभा में राजस्व मंत्री ने इस बारे में दी जानकारी

भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में मंगलवार शाम को राज्य कैबिनेट की बैठक में 12 विभागों के कुल 17 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। राज्य के राजस्व मंत्री श्रीमती प्रमिला मल्लिक ने आज प्रश्नकाल के बाद इस बारे में राज्य विधानसभा को अवगत कराया।
उनेहोंने कहा कि ओडिशा कपड़ा व तकनीकी कपड़ा उद्योग नीति-2022 को मंजूरी दी गई है। इससे ओडिशा में रोजगार के अधिक संभावना के साथ-साथ आनुषंगिक उद्योगों की स्थापना में बढ़ोत्तरी होगी। इस नीति में पूंजी निवेश में सहायता, बाजार विकास सहायता के लिए प्रोत्साहन का प्रावधान है।
उन्होंने कहा कि ओड़िया फिल्म दमन को टैक्स फ्री करने के लिए गये निर्णय को कैबिनेट में मंजूरी दी गई। ओडिशा पर्यटन नीति-2022 को भी कैबिनेट में मंजूरी मिली है। इससे पर्यटन के क्षेत्र में पुंजी निवेश को प्रोत्साहन दिये जाने के साथ-साथ हेल्थ, वेलनेस व मेडिकल टूरिज्म को भी पर्यटन उद्योग के रुप में अनुमोदन देने का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस बैठक में ओडिशा लाजिस्टिक पालिसी-2022 को मंजूरी दी गई है। इससे राज्य के वाणिद्य व वाणिज्य के लिए आपूर्ति चेन मजबूत होगी। इसमें ग्रीन इंधन के इस्तेमाल को प्रोत्साहित किये जाने का प्रावधान है।
राज्य कैबिनेट ने ओडिशा नागरिक उड्डय़न नीति-2022 को मंजूरी दी। इससे क्षेत्रीय, निजी व अंतर्राष्ट्रीय विमान कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के साथ-साथ राज्य में उत्तम व्यावसायिक एनवायरनमेंट का विकास हो सकेगा।

Share this news

About desk

Check Also

बरी विधानसभा क्षेत्र के अनेक नेता व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

भुवनेश्वर। जाजपुर जिले के बरी विधानसभा क्षेत्र के बीजद के अनेक नेता व कार्यकर्ता आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *