Home / Odisha / भाजपा विचारधारा और कैडर आधारित पार्टी – नड्डा

भाजपा विचारधारा और कैडर आधारित पार्टी – नड्डा

भुवनेश्वर। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा विचारधारा और कैडर आधारित पार्टी है। आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी है। 2019 के लोक सभा चुनाव के बाद हुए अधिकतर विधान सभा चुनावों, उप-चुनावों एवं स्थानीय निकाय के चुनावों में भाजपा को जनता ने विजयी बनाया है। बिहार में हमारी फिर से सरकार बनी, असम में लगातार दूसरी बार हमने सरकार बनाई। पुदुच्चेरी, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में दोबारा हमारी सरकार बनी गोवा में लगातार तीसरी बार हमारी सरकार बनी। मणिपुर में लगातार दूसरी बार और अपने दम पर पूर्ण बहुमत के साथ पहली बार जनता ने भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया। आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिक लड़ाई केवल परिवारवादी पार्टियों से है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस न तो राष्ट्रीय पार्टी रह गई है और न ही भारतीय यह तो अब बस भाई बहन की पार्टी बन कर रह गई है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूर्व से लेकर पश्चिम तक हम परिवारवादी पार्टियों से ही लड़ रहे हैं जिन्होंने राज्यों के विकास को अवरुद्ध कर रखा है। कांग्रेस, सपा, बसपा, राजद, झामुमो, बीजद, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके, टीआरएस, नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी, नकली शिव सेना सभी की सभी पारिवारवादी पार्टियां है। हमें इन्हें परास्त करना है।
नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की सभी नीतियों के केंद्र में देश के गाँव, गरीब, किसान, दलित, आदिवासी, पिछड़े, शोषित, वंचित, युवा एवं महिलाओं का ही कल्याण निहित है। प्रधानमंत्री आवास योजना में देश भर में जहां लगभग 3.70 करोड़ घरों के निर्माण के लिए फंड दिया गया, वहीं ओडिशा में भी इस योजना के तहत लगभग 24 लाख से अधिक घर बने। इसी तरह, जल जीवन मिशन के तहत जहां देश भर के लगभग 7 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचाया गया, वहीं ओडिशा में भी लगभग 43 लाख घरों में नल से जल पहुंचाया गया। स्वच्छ भारत अभियान के तहत देश भर में जहां लगभग 11 करोड़ शौचालय बने, वहीं ओडिशा में भी लगभग 72 लाख इज्जत घर बने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत देश में लगभग एक करोड़ युवाओं को सर्टिफिकेट दिया गया, वहीं ओडिशा में भी लगभग चार लाख से अधिक युवाओं को पीएम कौशल विकास योजना के तहत सर्टिफिकेट मिला।

ओडिशा में नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा विकास के लिए किये गए कार्यों को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अभी कल ही आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प के लिए 10,000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन का भी री डेवलपमेंट हो रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आज तेज गति से विकास के पथ पर अग्रसर है। कोरोना के बाद हमारी जीडीपी तेज गति से बढ़ी है। भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थयवस्था के रूप में प्रतिष्ठित हुई है। एफडीआई इन्वेस्टमेंट के मामले में भी देश लगातार उंचाइयां छू रहा है। रक्षा क्षेत्र में भी निर्यात लगभग 88% तक बढ़ा है। भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास की नई कहानी लिख रहा है।

Share this news

About desk

Check Also

5 वर्षों में ओडिशा को नंबर वन राज्य बना देगी भाजपा – मोदी

कहा- ओडिशा के नौजवानों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं  25 लाख महिलाओं को लखपति दीदी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *