Home / Odisha / बजट से ओडिशा जैसे राज्य को सबसे अधिक लाभ मिलेगा – धर्मेन्द्र प्रधान

बजट से ओडिशा जैसे राज्य को सबसे अधिक लाभ मिलेगा – धर्मेन्द्र प्रधान

भुवनेश्वर। संसद में शनिवार को केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये गये आम बजट से देश के किसान, महिला, युवा, अनुसूचित जाति, जनजाति तथा पिछ़डे वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा। ओडिशा में इन वर्गों के लोगों की संख्या अधिक होने के कारण  इस बजट से ओडिशा जैसे राज्योंको सर्वाधिक लाभ मिलेगा। केन्द्रीय बजट पर प्रतिक्रिय़ा व्यक्त करते हुए केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने य़ह बात कही।उन्होंने कहा कि निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बजट युगांतकारी है। इस बजट में व्यवस्था के अनुसार ओडिशा जैसे राज्य में ब्लू इकोनामी के जरिये मछली उत्पादन को दुगना किया जाएगा। युवाओं को मेराइन व्य़वसाय में भागीदारी बढ़ाने के लिए सागरमित्र जैसे कार्यक्रम शुरु किये जाने की बात कही गई है। इसी तरह सब गांवों में अपटिकल फाइबर पहुंचाने, प्रत्येक गांव में कृषि आधारित बाजार व्यवस्था तैयार करना, शीतल भंडार व्यवस्था को मजबूत करने पर बजट में जोर दिया गया है। श्री प्रधान ने कहा कि बजट में शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में निवेश को बढ़ाया गया है। अवसंरचना विकास के क्षेत्र जैसे सड़क मार्ग, रेल, विमान व जल मार्ग के विकास पर जोर दिया गया है। जिन राज्यों में अधिक वन हैं उन्हें अधिक धनराशि देने का प्रावधान किया गया है। ओडिशा में अधिक वन संपदा होने के कारण राज्य को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बजट को संपूर्णता में देखने पर विभिन्न नीति व नीतियों में सुधार के कारण लोगों की बचत में बढोत्तरी होगी। बचत अधिक होने पर क्रय शक्ति बढ़ेगी। क्रय शक्ति बढ़ने पर बाजार की मांग बढ़ेगी तथा उत्पादन बढ़ेगी।

Share this news

About desk

Check Also

जांच के दौरान मोटरसाइकिल से दो लाख रुपये बरामद

सोनपुर। चुनाव से पहले बेहिसाब नकदी के परिवहन के एक अन्य मामले में पुलिस ने सोनपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *