Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और 64 की मौत की पुष्टि, मृतकों की संख्या 6,887 हुई

ओडिशा में कोरोना से और 64 की मौत की पुष्टि, मृतकों की संख्या 6,887 हुई

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना से और 64 रोगियों की मौत की पुष्टि की गयी है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 6,887 तक पहुंच गयी है. यह जानकारी राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने ट्विट कर दी है. जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में एक 44 वर्षीय पुरुष, बलांगीर जिले में एक 43 वर्षीय महिला, बरगड़ जिले में एक 46 वर्षीय महिला, बौध जिले में एक 75 वर्षीय पुरुष, ढेंकानाल जिले में एक 79 वर्षीय पुरुष, देवगढ़ जिले में एक 43 वर्षीय पुरुष, गजपति जिले में एक 53 वर्षीय महिला, जाजपुर जिले में एक 52 वर्षीय पुरुष, कंधमाल जिले में एक 44 वर्षीय पुरुष, केंद्रापड़ा जिले में एक 45 वर्षीय पुरुष तथा मयूरभंज जिले में एक 42 वर्षीय पुरुष की मौत कोरोना के कारण हुई है.

राजधानी में चार की मौत

राजधानी भुवनेश्वर में एक 75 वर्षीय पुरुष, एक 83 वर्षीय पुरुष, एक 75 वर्षीय पुरुष तथा एक 83 वर्षीय पुरुष की मौत कोरोना के कारण होने की पुष्टि हुई है.

कटक में 12 मरे

कटक जिले में एक 43 वर्षीय महिला, एक 78 वर्षीय महिला, एक 78 वर्षीय महिला, एक 45 वर्षीय पुरुष, एक 63 वर्षीय पुरुष, एक 63 वर्षीय पुरुष, एक 45 वर्षीय पुरुष, एक 61 वर्षीय पुरुष, एक 52 वर्षीय महिला, एक 62 वर्षीय पुरुष, एक 68 वर्षीय पुरुष, एक 67 वर्षीय पुरुष की मौत कोरोना के कारण होने की पुष्टि हुई है.

खुर्दा में 12 की मृत्यु

खुर्दा जिले में एक 87 वर्षीय पुरुष, एक 62 वर्षीय पुरुष, एक 87 वर्षीय पुरुष, एक 70 वर्षीय पुरुष, एक 52 वर्षीय महिला, एक 55 वर्षीय महिला, एक 65 वर्षीय महिला, एक 60 वर्षीय महिला, एक 79 वर्षीय पुरुष, एक 62 वर्षीय पुरुष, एक 64 वर्षीय पुरुष की मौत कोरोना के कारण हुई है.

नयागढ़ जिले में 13 की जान गयी

नयागढ़ जिले में एक 70 वर्षीय पुरुष, एक 60 वर्षीय पुरुष, एक 75 वर्षीय पुरुष, एक 65 वर्षीय महिला, एक 41 वर्षीय महिला, एक 80 वर्षीय पुरुष, एक 58 वर्षीय महिला, एक 39 वर्षीय पुरुष, एक 37 वर्षीय पुरुष, एक 28 वर्षीय महिला, एक 40 वर्षीय महिला, एक 55 वर्षीय महिला तथा एक 85 वर्षीय महिला की जान कोरोना के कारण गयी है.

पुरी में दो मरे

पुरी जिले में एक 45 वर्षीय महिला तथा एक 35 वर्षीय महिला की मृत्यु कोरोना के कारण हुई है.

संबलपुर में पांच मरे

संबलपुर जिले में एक 65 वर्षीय पुरुष, एक 60 वर्षीय महिला, एक 45 वर्षीय महिला, एक 65 वर्षीय पुरुष, एक 68 वर्षीय पुरुष की मौत कोरोना के कारण हुई है.

सोनपुर में चार तथा सुंदरगढ़ में एक रोगी ने जान गंवायी

सोनपुर जिले में एक 27 वर्षीय पुरुष, एक 60 वर्षीय पुरुष, एक 45 वर्षीय पुरुष, एक 60 वर्षीय पुरुष तथा सुंदरगढ़ में एक 45 वर्षीय पुरुष की मौत कोरोना के कारण हुई है.

Share this news

About desk

Check Also

बीजद के चुनावी घोषणापत्र में कुछ भी नहीं केवल कोरे आश्वासन – धर्मेन्द्र प्रधान

कहा-भाजपा के संकल्प पत्र से कॉपी किये जाने का प्रयास भुवनेश्वर। बीजू जनता दल द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *