Home / Odisha / बुलेट ट्रेन परियोजना पर खर्च हो चुके हैं 14,153 करोड़ : रेल मंत्री

बुलेट ट्रेन परियोजना पर खर्च हो चुके हैं 14,153 करोड़ : रेल मंत्री

नई दिल्ली,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना में वैश्विक महामारी कोविड-19 और महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण कार्य पूरा नहीं होने से देरी हो रही है। महाराष्ट्र में संपूर्ण भूमि अधिग्रहण के बाद परियोजना की संशोधित समय सीमा तय की जा सकती है। परियोजना पर अब तक 14,153 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (एमएएचएसआर) परियोजना में कोविड-19 वैश्विक महामारी के दुष्प्रभाव और महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण और हस्तांतरण में धीमी प्रगति के कारण विलंब हुआ है।

APANA BAZAR

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा शेष भूमि के अधिग्रहण में तेजी लाने के लिए हर स्तर पर नियमित रूप से अनुवर्ती कार्रवाई की जा रही है। महाराष्ट्र में संपूर्ण भूमि के अधिग्रहण के बाद परियोजना को पूरा करने के लिए संशोधित समय सीमा तय की जा सकती है।वैष्णव ने बताया कि चालू वर्ष 2021-22 में परियोजना के लिए बजट आवंटन 14,000 करोड़ रुपये है और चालू वर्ष में अब तक 2,090 करोड़ रुपये व्यय किया गया है। इस परियोजना पर अब तक 14,153 करोड़ रुपये का संचयी व्यय हुआ है।उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे के साथ 14 सितंबर 2017 में 508.17 किलोमीटर लंबी मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना की आधारशिला रखी थी। बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का 155.76 किमी हिस्सा महाराष्ट्र में, 348.04 किमी गुजरात में और 4.3 किमी दादरा एवं नगर हवेली में है। यह कुल 1.08 लाख करोड़ रुपये की परियोजना है। बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद की यह दूरी 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से महज दो घंटे में पूरी करेगी। मौजूदा समय में इस सफर में ट्रेनों को सात घंटे से अधिक समय लगता है। परियोजना को पूरा करने के लिए 2023-24 की समय सीमा निर्धारित है।
साभार – हिस

START UP FED

Share this news

About desk

Check Also

NARAYAN JEWELLERS नारायण ज्वैलर्स NARAYAN JEWELLERS Bhubaneshwar नारायण ज्वैलर्स, भुवनेश्वर, ओडिशा

अक्षय तृतीया पर नारायण ज्वैलर्स का विशेष ऑफर

भुवनेश्वर। अक्षय तृतीया पर नारायण ज्वैलर्स ने एक विशेष ऑफर की घोषणा की है। ओडिशा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *