Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से मौत का आंकड़ा पहुंचा 5,000 के पार

ओडिशा में कोरोना से मौत का आंकड़ा पहुंचा 5,000 के पार

  • राज्य में और 66 मौत की पुष्टि के साथ मृतक संख्या 5058 हुई

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोविद-19 के कारण होने वाली मौतों की संख्या आज 5,000 का आंकड़ा पार कर गई. राज्य ने रविवार को कोरोना के कारण 66 नए लोगों की मौत की पुष्टि के साथ मरने वालों की संख्या 5,058 तक पहुंच गई है.

सबसे ज्यादा 23 मौतें खुर्दा जिले में, आठ गंजाम में, छह-छह मयूरभंज और सुंदरगढ़ में, पांच बौध में, तीन-तीन बरगड़ और नयागढ़ में, दो-दो गजपति, केंद्रापड़ा और पुरी जिले में और एक-एक भद्रक, बलांगीर, रायगड़ा, जगतसिंहपुर, जाजपुर और कंधमाल जिले में हुई है. खुर्दा जिले में मृत 23 में से 21 भुवनेश्वर के हैं.

यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग ने अपने ट्विटर पर दी है. कहा गया है कि यह सूची किसी विशेष दिन होने वाली मौतों को नहीं दर्शाती है. यह उन पिछली मौतों का विवरण है, जिनकी मृत्यु की आडिट पूरी हो चुकी है और मौत का कारण कोविद-19 के रूप में चिह्नित किया गया है.

START UP FED

बरगड़ में मृतकों में एक 51 वर्षीय पुरुष, एक 70 वर्षीय पुरुष तथा एक 45 वर्षीय पुरुष शामिल है. बौध जिले में मृतकों में एक 70 वर्षीय पुरुष, एक 48 वर्षीय पुरुष, एक 24 वर्षीय पुरुष, एक 44 वर्षीय पुरुष, एक 70 वर्षीय पुरुष शामिल है. भद्रक जिले में एक 58 वर्षीय पुरुष तथा बलांगीर जिले में एक 65 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है.

भुवनेश्वर में 21 रोगियों की मौत की पुष्टि हुई है. मृतकों में एक एक 57 वर्षीय महिला, एक 65 वर्षीय महिला, एक 14 साल की लड़की, एक 50 वर्षीय पुरुष, एक 65 वर्षीय महिला, एक 61 वर्षीय पुरुष, एक 41 वर्षीय पुरुष, एक 66 वर्षीय पुरुष, एक 35 वर्षीय पुरुष, एक 65 वर्षीय पुरुष, एक 59 वर्षीय पुरुष, एक 73 वर्षीय महिला, एक 81 वर्षीय पुरुष, एक 56 वर्षीय महिला, एक 78 वर्षीय पुरुष, एक 48 वर्षीय महिला, एक 78 वर्षीय पुरुष, एक 82 वर्षीय पुरुष, एक 55 वर्षीय पुरुष, एक 79 वर्षीय पुरुष, एक 64 वर्षीय पुरुष शामिल है.

गजपति जिले में एक 63 वर्षीय महिला तथा एक 64 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है. गंजाम जिले में एक 55 वर्षीय पुरुष, एक 33 वर्षीय महिला, एक 45 वर्षीय महिला, एक 65 वर्षीय महिला, एक 62 वर्षीय पुरुष, एक 58 वर्षीय महिला, एक 40 वर्षीय महिला, एक 50 वर्षीय महिला की मौत हुई है.

जगतसिंहपुर जिले में एक 46 वर्षीय पुरुष, जाजपुर जिले में एक 52 वर्षीय महिला तथा कंधमाल जिले में एक 58 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है. केंद्रापड़ा जिले में एक 15 वर्षीय महिला तथा एक 40 वर्षीय महिला की मौत कोरोना से हुई है. खुर्दा जिले में एक 30 वर्षीय महिला तथा एक 58 वर्षीय महिला की मौत हुई है.

APANA BAZAR

मयूरभंज जिले में एक 55 वर्षीय पुरुष, एक 60 वर्षीय पुरुष, एक 53 वर्षीय महिला, एक 60 वर्षीय महिला, एक 45 वर्षीय पुरुष, एक 60 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है.

नयागढ़ जिले में एक 45 वर्षीय पुरुष तथा एक 68 वर्षीय पुरुष तथा एक 45 वर्षीय पुरुष की मौत कोरोना के कारण हुई है. पुरी जिले में एक 41 वर्षीय पुरुष, एक 52 वर्षीय पुरुष तथा रायगड़ा जिले में एक 26 वर्षीय पुरुष की मौत कोरोना से हुई है.

सुंदरगढ़ जिले में एक 70 वर्षीय पुरुष, एक 75 वर्षीय पुरुष, एक 60 वर्षीय पुरुष, एक 43 वर्षीय महिला, एक 42 वर्षीय महिला तथा एक 60 वर्षीय पुरुष की मौत कोरोना से हुई है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में शांतिपूर्ण मतदान के लिए कड़े होंगे सुरक्षा के प्रावधान

तैनात की जाएंगी सीएपीएफ की 165 कंपनियां भुवनेश्वर। ओडिशा में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *