Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और 67 रोगियों की मौत की पुष्टि, खुर्दा में 25 मरे, भुवनेश्वर में मृतकों की संख्या में 21 का इजाफा

ओडिशा में कोरोना से और 67 रोगियों की मौत की पुष्टि, खुर्दा में 25 मरे, भुवनेश्वर में मृतकों की संख्या में 21 का इजाफा

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना से और 67 रोगियों की मौत की पुष्टि की गयी है. इनमें खुर्दा जिले में सर्वाधिक 25 कोरोना पाजिटिव मरे हैं. राजधानी भुवनेश्वर में मृतकों की संख्या में 21 अंक का इजाफा हुआ है.

डेथ ऑडिट प्रक्रिया के पूरा होने के बाद आज यह जानकारी राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने ट्विट कर दी है.

जानकारी के अनुसार, अनुगूल जिले का एक 66 वर्षीय पुरुष, भद्रक जिले में एक 43 वर्षीय महिला, गजपति जिले में एक 40 वर्षीय पुरुष, बौध जिले में एक 60 वर्षीय पुरुष, जगतसिंहपुर जिले में एक 45 वर्षीय महिला, जाजपुर जिले में एक 60 वर्षीय पुरुष, कलाहांडी जिले में एक 42 वर्षीय पुरुष तथा कंधमाल जिले में एक 56 वर्षीय महिला की मौत कोरोना से हुई है. बरगड़ जिले में चार रोगियों की मौत हुई है, जिसमें 50 व 61 वर्षीय दो महिलाएं तथा 36 व 65 वर्षीय दो पुरुष शामिल हैं.

राजधानी में 21 की मौत

राजधानी भुवनेश्वर में और 21 रोगियों की मौत की पुष्टि हुई है. मृतकों में एक 27 वर्षीय महिला, एक 41 वर्षीय महिला, एक 86 वर्षीय पुरुष, एक 33 वर्षीय पुरुष, एक 84 वर्षीय महिला, एक 50 वर्षीय महिला, एक 50 वर्षीय महिला, एक 61 वर्षीय पुरुष, एक 61 वर्षीय महिला, एक 59 वर्षीय महिला, एक 53 वर्षीय महिला, एक 63 वर्षीय पुरुष, एक 72 वर्षीय पुरुष, एक 73 वर्षीय पुरुष, एक 41 वर्षीय पुरुष, एक 40 वर्षीय पुरुष, एक 43 वर्षीय पुरुष, एक 67 वर्षीय महिला, एक 76 वर्षीय पुरुष, एक 65 वर्षीय महिला तथा एक 54 वर्षीय पुरुष शामिल हैं.

गंजाम में आठ की मौत

गंजाम जिले में और आठ संक्रमितों की मौत की पुष्टि हुई है. मृतकों में एक 61 वर्षीय पुरुष, एक 71 वर्षीय पुरुष, एक 52 वर्षीय महिला, एक 45 वर्षीय पुरुष, एक 60 वर्षीय पुरुष, एक 42 वर्षीय पुरुष, एक 35 वर्षीय पुरुष, एक 41 वर्षीय पुरुष शामिल है.

खुर्दा जिले में चार रोगी मरे

राजधानी भुवनेश्वर को छोड़कर खुर्दा जिले में और चार रोगियों की मौत की पुष्टि हुई है. मरने वालों में एक 42 वर्षीय पुरुष, एक 45 वर्षीय महिला, एक 38 वर्षीय महिला तथा एक 65 वर्षीय महिला शामिल है.

मयूरभंज में और छह की मृत्यु

मयूरभंज जिले में और छह कोरोना रोगियों की मौत हुई है. इनमें एक 44 वर्षीय महिला, एक 50 वर्षीय पुरुष, एक 58 वर्षीय महिला, एक 54 वर्षीय पुरुष, एक 76 वर्षीय पुरुष तथा एक 75 वर्षीय पुरुष शामिल है.

नयागढ़ में तीन मरे

नयागढ़ जिले में तीन रोगियों की मौत की पुष्टि हुई है. इनमें एक 65 वर्षीय महिला, एक 63 वर्षीय पुरुष तथा एक 65 वर्षीय महिला शामिल है.

पुरी में छह संक्रमित मरे

पुरी जिले में और छह संक्रमित रोगियों की मौत हो गयी है. इनमें एक 78 वर्षीय महिला, एक 40 वर्षीय महिला, एक 31 वर्षीय पुरुष, एक 36 वर्षीय महिला, एक 51 वर्षीय पुरुष, एक 31 वर्षीय पुरुष शामिल है.

सुंदरगढ़ मे और सात कोरोना पाजिटिव मरे

सुंदरगढ़ जिले में और सात कोरोना पाजिटिव रोगियों की मौत की पुष्टि हुई है. इनमें एक 59 वर्षीय पुरुष, एक 45 वर्षीय पुरुष, एक 56 वर्षीय पुरुष, एक 50 वर्षीय महिला, एक 62 वर्षीय पुरुष, एक 70 वर्षीय महिला तथा 37 वर्षीय पुरुष शामिल है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में शांतिपूर्ण मतदान के लिए कड़े होंगे सुरक्षा के प्रावधान

तैनात की जाएंगी सीएपीएफ की 165 कंपनियां भुवनेश्वर। ओडिशा में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *