Home / National / राशिफल – जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

राशिफल – जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए? क्या कहते हैं आज के सितारे? दैनिक राशिफल 2020 के माध्यम से जानिए आज का राशिफल और पूरे दिन की घटनाओं की जानकारी।
मेष (Aries) (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) :

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। अपने खर्चों से मुक्त महसूस करेंगे और अच्छे पैसों की आवक होगी, जिससे आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। खुद पर भरोसा बढ़ेगा और व्यापार में रिस्क लेंगे। परिवार के लोग आपके सुख को बढ़ाने वाले होंगे। काम के सिलसिले में आपकी योजनाएं सफल रहेंगी और दिनमान बढ़िया रहेगा।
मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।
वृष (Taurus) (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो) :
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे? जिससे चुनौतियां आपसे दूर भागेंगी। कुछ खर्चेजरूर रहेंगे लेकिन वो आपके कंट्रोल में होंगे। परिवार में कोई अच्छी खबर आ सकती है या गवर्नमेंट से कोई अच्छा बेनिफिट बेनिफिट मिल सकता है। फ्रेंड्स के साथ अच्छा वक्त बिताने का मौका मिलेगा।

मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।
मिथुन (Gemini) (क,की, कु,घ, ड.,छ, के, को, हा) :
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। दिन की गतिविधियों में अपने लिए समय निकालना मुश्किल होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ निराशा होगी और जो लोग शादीशुदा हैं, उनके गृहस्थ जीवन में आज का दिन अच्छा जाएगा। आपके जीवन साथी से आपको बहुत कुछ नया जानने को मिलेगा।
मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।
कर्क (Cancer) (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :
इनकम अच्छी रहेगी, जिससे हाथ में पैसा होगा और आप खुद को शहंशाह समझेंगे। इस वजह से दिल खोलकर शॉपिंग भी करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान बहुत मजबूत रहेगा। आपके काम पर आप की पकड़ होगी आपके बॉस भी आपसे खुश होंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव में कमी आएगी।
मंत्र जाप: ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः।।
सिंह (Leo) (म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे) :
सेहत बढ़िया रहेगी लेकिन अपनी खुशी के लिए कुछ खर्चा करेंगे। इनकम ठीक होगी। पारिवारिक कार्य में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास बहुत सफल होंगे और आप पूरे ध्यान से मन लगाकर काम करेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव देखने को मिल सकता है, फिर भी रिश्ते में थोड़ा रोमांस होगा।
मंत्र जाप: ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।।
कन्या (Virgo) (टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो) :
आपकी सेहत में सुधार होगा और मजाकिया अंदाज से लोगों को अपना बनाएंगे। काम के सिलसिले में तेज बुद्धि का इस्तेमाल करके अच्छे नतीजे पाएंगे। इनकम बढ़िया होगी। दोस्तों संग पार्टी कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन से तनाव छूमंतर हो जाएगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में काफी रोमांटिक होंगे।
मंत्र जाप: ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।
तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते) :
काम पर पूरा ध्यान देंगे लेकिन मन किसी अज्ञात परेशानी से बेचैन रहेगा। अपने आसपास के लोगों को अपना समझें। खुद पर भरोसा रखें और उनसे अपने दिल की बात शेयर करें। इससे आपका तनाव कम होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव जरूर रहेगा लेकिन फिर भी एक दूसरे को समझेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।।
वृश्चिक (Scorpio) (तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू) :
शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन बहुत रोमांटिक और क्रिएटिविटी से भरा रहेगा। जीवनसाथी से बात करना आप को शांति प्रदान करेगा, जिससे आप काफी हल्का महसूस करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। इनकम अच्छी होगी।
मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।
धनु (Sagittarius) (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे) :
आपको अपने विरोधियों से कुछ परेशानी हो सकती है। घर परिवार के लोग किसी बात को लेकर वाद-विवाद कर सकते हैं। आप एक बुद्धिमान व्यक्ति की तरह उन्हें कोई काम की सलाह देंगे जो बहुत काम आएगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में कुछ दिक्कतें महसूस करेंगे।
मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।
मकर (Capricorn) (भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी र) :
आपका प्रिय अपने दिल की बातें आपसे कहेगा और आपके बीच रोमांस दिखेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में भी आज का दिन रोमांटिक होगा। आप उनके लिए कुछ बढ़िया गिफ्ट ला सकते हैं। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी।
मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।
कुंभ (Aquarius) (गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा) :
पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाएंगे और सेहत को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं लेकिन परिवार वालों का सहयोग हर काम में आपको मिलेगा जिससे काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके मित्र और आपके साथ काम करने वाले लोग आपको सपोर्ट करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा।
मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।
मीन (Pisces) (दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची) :
शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत अच्छा रहेगा। जीवन साथी की बुद्धिमत्ता के आप कायल हो जाएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन रोमांस से भरपूर रहेगा। आपकी इनकम भी बढ़िया होगी। काम के सिलसिले में आपको थोड़ी मेहनत और बुद्धि दोनों का इस्तेमाल करते हुए आज के दिन जमकर काम करना होगा।
मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

तिथि 15 पूर्णिमा शुक्ल पक्ष मास मार्गशीर्ष, विक्रम सम्वत सूर्य उदय सुबह 07:12 बजे, सूर्य अस्त शाम 05:32 बजे.

अपनी व्यक्तिगत समस्या के निश्चित समाधान हेतु समय निर्धारित कर ज्योतिष सुरेंद्र शर्मा से संपर्क करें.

Address: Aadarsh institute of occult sciences, Gurugram
Contact:8219596872 , mail:surendersharma665@ gmail.com

Share this news

About desk

Check Also

amit shah

29 अप्रैल को गुवाहाटी आएंगे अमित शाह, रोड शो में लेंगे भाग

गुवाहाटी, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 अप्रैल को गुवाहाटी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *