Home / National / प्रचंड जीत के साथ तीसरी बार केंद्र में भाजपा बनायेगी सरकार- साध्वी निरंजन ज्योति

प्रचंड जीत के साथ तीसरी बार केंद्र में भाजपा बनायेगी सरकार- साध्वी निरंजन ज्योति

चित्रकूट। देश में लोकसभा चुनाव का शंखनाद होते ही केंद्रीय मंत्री एवं फतेहपुर से भाजपा उम्मीदवार साध्वी निरंजन ज्योति रविवार को चित्रकूट पहुंची। यहां पर उन्होंने मनोकामनाओं के पूरक भगवान श्री कामतानाथ के दर्शन-पूजन कर चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ केंद में अपनी सरकार बनायेगी।

कामदगिरि प्रमुख द्वार के महंत मदन गोपाल दास महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लेने के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब ,किसान,युवा और महिला चारों जातियों का चहुमुखी विकास किया है। इसके अलावा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिये आधी आबादी को राजनीति में अधिकार देने का ऐतिहासिक कार्य किया है।
साध्वी ने कहा कि 2014 के पहले देश के लोग गठबंधन के दयनीय शासन के कारण ठगा हुआ और निराश महसूस कर रहे थे। कोई भी क्षेत्र घोटालों और पॉलिसी पैरालिसिस से अछूता नहीं रहा। केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद 140 करोड़ भारतीयों की शक्ति से भारत ने विकास का नया कीर्तिमान रचा है।

देश विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मुक्ति मिली है। सरकार की गरीब कल्याण की योजनाएं देश के सभी हिस्सों तक पहुंची हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित कर पीएम मोदी ने देश की आधी आबादी को राजनीति में भागेदारी देने का ऐतिहासिक कार्य किया है।

इसके अलावा विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज पूरा विपक्ष दिशाहीन और मुद्दाविहीन है। उनके वंशवादी दृष्टिकोण और समाज को विभाजित करने के प्रयासों को जनता स्वीकार नहीं कर रही है। उनके कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार के ट्रैक रिकॉर्ड भी उन्हें उतना ही नुकसान पहुंचा रहे हैं। जनता को ऐसा नेतृत्व नहीं चाहिए।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

बिहार में सात मई को तीसरे चरण में पांच लोकसभा सीटों पर 54 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

पटना। बिहार में तीसरे चरण का मतदान सात मई को होगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *