Home / National / इतिहास जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस पार्टी को कभी माफ नहीं करेगा: अनुराग ठाकुर

इतिहास जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस पार्टी को कभी माफ नहीं करेगा: अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए कांग्रेस ने देश को जो घाव दिए हैं, इतिहास उसका गवाह है। इतिहास पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस पार्टी को कभी माफ नहीं करेगा।

अनुराग ठाकुर ने आज यहां एक कार्यक्रम में कहा कि नेहरू ने जो गलतियां की हैं, उसका खमियाजा आज भी लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने 553 से ज्यादा रियासतों को शामिल करवाया और नेहरू ने एक जम्मू एवं कश्मीर की जिम्मेदारी ली थी लेकिन उसे भी ठीक से नहीं निभा पाए।
अनुराग ठाकुर ने पूछा कि राहुल गांधी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के लिए किसको जिम्मेदार मानते हैं? 1962 में चीन के साथ युद्ध में 3000 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन था? कांग्रेस इन सब गलतियों पर पर्दा डालने की कोशिशें कर रही है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था कि पंडित नेहरू ने भारत के लिए अपनी जान दे दी। वह वर्षों तक जेल में रहे। अमित शाह इतिहास से अनजान हैं। उनसे इतिहास जानने की उम्मीद नहीं कर सकता, उन्हें इसे दोबारा लिखने की आदत है।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

सी-विजिल एप से 4.24 लाख शिकायतें मिलीं, 99.9 प्रतिशत निस्तारित : चुनाव आयोग

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने शनिवार को कहा कि आम चुनाव 2024 की घोषणा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *