Home / National / रामलला अपने मंदिर में अगले रामनवमी तक होंगे विराजमानः अमित शाह
amit shah

रामलला अपने मंदिर में अगले रामनवमी तक होंगे विराजमानः अमित शाह

हरिद्वार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को उम्मीद जताई कि अयोध्या में निर्माणाधीन जन्मभूमि मंदिर में रामलला आगामी रामनवमी तक विराजमान हो जाएंगे।

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के 113वें दीक्षांत समारोह में गुरुवार को पहुंचे अमित शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत रामनवमी की शुभकामनाओं के साथ की। इस दौरान गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय ने अमित शाह को विद्या मार्तंड की मानद उपाधि से सम्मानित किया। दीक्षांत समारोह में गृहमंत्री शाह ने 182 छात्रों को गोल्ड मेडल और 181 छात्र-छात्राओं को पीएचडी की उपाधि प्रदान की।
गृहमंत्री शाह ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी ने वैदिक शिक्षा की परंपरा की जोत को जलाये रखा है। उन्होंने कहा कि आप सभी छात्रों को हमेशा ही अपने संस्थान पर गर्व रहेगा। गुरुकुल कांगड़ी पिछले 100 सालों से अपने सिद्धांतों पर चल रहा है। आज गुरुकुल कांगड़ी एक वटवृझ बनकर हमारी पुरानी शिक्षा पद्धति को देश और दुनिया में फैला रहा है। स्वामी श्रद्धानंद ने गुरुकुल कांगड़ी से एक अभियान शुरू किया। यहां के छात्र आज देश-दुनिया में उनके अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने नई शिक्षा नीति को लेकर युवाओं को जानकारी देने के साथ ही स्टार्ट अप के मुद्दे पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भारत और भारतीयता को दुनिया में नये मुकाम पर पहुंचाया है।

विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ये हमारे लिए बहुत गौरव का विषय है कि गृहमंत्री अमित शाह आज हमारे बीच पहुंचे हैं। अमित शाह के गृहमंत्री बनने के बाद देश में आतंकवाद, नक्सलवाद की घटनाओं पर रोक लगी है। उन्होंने कहा कि आज देश सुरक्षित हाथों में है।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

मुंबई के अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत पर एनसीडब्ल्यू ने महाराष्ट्र सरकार से मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। मुंबई के एक अस्पताल में कथित तौर पर बिजली गुल होने पर टार्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *