Home / National / कांग्रेस कार्य समिति का नहीं होगा चुनाव, अध्यक्ष को सदस्य नॉमिनेट करने का अधिकार

कांग्रेस कार्य समिति का नहीं होगा चुनाव, अध्यक्ष को सदस्य नॉमिनेट करने का अधिकार

  •  रायपुर में शुरू हुआ कांग्रेस का तीन दिवसीय महाधिवेशन

रायपुर, कांग्रेस का तीन दिवसीय 85वां महाधिवेशन शुक्रवार को रायपुर में शुरू हुआ। बैठक से पूर्व आयोजित संचालन समिति की बैठक में तय हुआ कि कांग्रेस कार्य समिति का चुनाव नहीं होगा। पार्टी अध्यक्ष इसके सदस्यों को नॉमिनेट करेंगे। संचालन समिति ने सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष को सदस्य नॉमिनेट करने के लिए अधिकृत कर दिया है। पार्टी के संविधान में संशोधन पर भी विचार किया जा रहा है।
संचालन समिति की बैठक के बाद पार्टी के संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने बैठक में लिये गए फैसलों से पत्रकारों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्य समिति का चुनाव नहीं होगा। इसके सदस्यों को नॉमिनेट करने का अधिकार सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष को सौंपा गया है। अध्यक्ष ही सभी सदस्यों को नॉमिनेट करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी संविधान में बड़े संशोधन का भी प्रस्ताव आया है। उस पर भी विचार होगा।

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संचालन समिति की बैठक की अध्यक्षता की। खड़गे ने कहा कि यह अधिवेशन इस लिहाज से खास है कि आज से करीब 100 साल पहले 1924 में महात्मा गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे। तब यह महाधिवेशन मेरे गृह राज्य कनार्टक के बेलगांव में हुआ था। उन्होंने कम समय में कांग्रेस से गरीब, कमजोर तबकों, गांव-देहात और नौजवानों को एकसाथ जोड़कर एक आंदोलन बना दिया था। सौ साल बाद उसी संकल्प की जरूरत है। ये उनके प्रति हमारी सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।
खड़गे ने कहा कि कांग्रेस के हर महाधिवेशन में कुछ अहम फैसले हुए हैं। इससे हमारा संगठन आगे बढ़ा। कुछ अधिवेशन मील के पत्थर बने। राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा से देशभर में जो ऊर्जा भरी और महंगाई, बेरोजगारी एवं आर्थिक मुद्दों पर जिस तरह जागरुकता फैलाई है, उस जोश को हमें बनाए रखना है।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

MODI

पिछला दशक ट्रेलर था, अब नई ऊंचाइयों पर जाएगा भारतः प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पिछले दशक में हुई प्रगति केवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *