Home / National / अमित शाह अब 25 फरवरी को आएंगे बिहार

अमित शाह अब 25 फरवरी को आएंगे बिहार

पटना,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे की तारीख में बदलाव किया गया है। वे अब 25 फरवरी को बिहार आएंगे। गृह मंत्री ने इसकी सूचना बिहार भाजपा के नेताओं को दे दी है। भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने बताया कि अमित शाह के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में तब्दीली हुई है। पहले वे 22 फरवरी को बिहार आने वाले थे लेकिन अब 25 फरवरी को आएंगे। क्योंकि, 22 को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक निर्धारित है।
उल्लेखनीय है कि इसके पहले अमित शाह दो बार बिहार का दौरा कर चुके हैं। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद उन्होंने पहली बार 23 और 24 सितंबर काे सीमांचल का दौरा किया था। इससे बाद 11 अक्टूबर काे लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सिताब दियारा आये थे। इन दोनों दौरे से राज्य का सियासी तापमान बढ़ गया था।
साभार- हिस

Share this news

About desk

Check Also

भाजपा ने ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने गुरुवार को एससी-एसटी और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *