Home / National / मणिपुर प्रदेश भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

मणिपुर प्रदेश भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

इंफाल, मणिपुर प्रदेश भाजपा नेता लेइशराम रामेश्वर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार पूर्वाह्न 10:20 से 11:30 बजे के बीच की है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य के पुलिस प्रमुख को हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मणिपुर प्रदेश पूर्व सेना प्रकोष्ठ के महासचिव लेइशराम रामेश्वर सिंह की थौबल जिला के क्षेत्री लीकाई इलाके में अज्ञात बदमाशों ने उनके घर के पास गोली मार दी। लहूलुहान हालत में रामेश्वर को तुरंत राज मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। दोपहर करीब एक बजे उनका निधन हो गया।

यह खबर राज्य में जंगल में आग की तरह फैल गई। पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य के पुलिस प्रमुख को हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। साथ ही वारदात की जांच-पड़ताल कर रही है।
साभार- हिस

Share this news

About desk

Check Also

आतंकवादियों की तलाश में पुंछ के सुरनकोट में तलाशी अभियान पांचवें दिन तेज

पुंछ । भारतीय वायु सेना के काफिले पर हमला करने वाले आतंकवादियों को पकड़ने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *