Home / National / हिमस्खलन के चलते जोजिला सुरंग में फंसे 172 श्रमिक, सेना ने सुरक्षित निकाला

हिमस्खलन के चलते जोजिला सुरंग में फंसे 172 श्रमिक, सेना ने सुरक्षित निकाला

श्रीनगर, गांदरबल जिले के सोनमर्ग इलाके के सरबल नीलागर में भीषण हिमस्खलन के चलते जोजिला सुरंग में 172 मजूदर फंस गए। भारतीय सेना के जवानों ने सुरंग में फंसे मजूदरों को सुरक्षित निकालकर सभी की जान बचा ली है। यह सभी मजदूर जोजिला सुरंग के निर्माण में लगे थे।
हैदराबाद स्थित मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी की साइट पर एक हफ्ते से भी कम समय में तीन हिमस्खलन आ चुके है, जिसको देखते हुए अधिकारियों ने श्रमिकों को वहां से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया है। जोजिला दर्रे पर सुरंग का निर्माण कर रही कंपनी के कर्मचारी इसमें फंस गए। सूचना के बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया। सेना और पुलिस का एक दल भारी बर्फबारी के बीच उस इलाके में पहुंचा, जहां मजदूर फंसे थे। घंटों कडे़ परिश्रम के बाद सभी 172 श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। सेना ने अभियान में हिमस्खलन बचाव उपकरणों सहित खोजी कुत्तों की भी मदद ली।
इससे पहले 12 जनवरी को सोनमर्ग जिले के गांदरबल में कंपनी की साइट पर हुए हिमस्खलन में किश्तवाड़ निवासी दो मजदूरों की मौत हो गई थी। इससे पहले क्षेत्र में शनिवार को भी एक साथ दो हिमस्खलन आए थे लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई थी।
साभार- हिस

Share this news

About desk

Check Also

भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है विपक्षी दलों का गठबंधन : जेपी नड्डा

चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चित्रकूट की चुनावी जनसभा में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *