Home / National / लास्ट राइड: सिद्धू मूसेवाला का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

लास्ट राइड: सिद्धू मूसेवाला का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

चंडीगढ़, पंजाब के लोक गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला का मंगलवार को उनके पैतृक गांव मूसेवाला में अंतिम संस्कार कर दिया गया। सिद्धू मूसेवाला के हजारों चाहने वालों ने नम आंखों से उसे अंतिम विदाई दी।
सिद्धू मूसेवाला की रविवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव मानसा के अस्पताल में रखा गया था। मंगलवार सुबह अस्पताल से सिद्धू का शव उनके पैतृक गांव ले जाया गया। सिद्धू के शव को अंतिम दर्शनों तथा अंतिम रस्मों के लिए उनके द्वारा गांव में बनाई जा रही हवेली में रखा गया। सिद्धू बड़ी रीझ के साथ हवेली बनवा रहे थे। वह इसी हवेली में शादी करना चाहते थे।
पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधवा, कांग्रेस नेता परगट सिंह, कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग,पंजाबी गायक एमी विर्क, सोनिया मान, गुरदास मान समेत सैकड़ों जनप्रतिनिधियों, पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों ने मूसा गांव पहुंचकर सिद्धू को श्रद्धांजलि भेंट की। इसके बाद हवेली से अंतिम यात्रा उनके पसंदीदा 5911 ट्रैक्टर पर निकाली गई। मूसेवाला ने अपनी पसंद से 5911 ट्रैक्टर को बनवाया था। प्रशंसकों ने उनकी अंतिम यात्रा को लास्ट राइड का नाम दिया जो उनकी अंतिम एलबम थी।
गांव की गलियों से होते हुए उनका शव खेतों में पहुंचाया गया। भारी भीड़ को देखते हुए परिजनों तथा प्रशासन ने उनका अंतिम संस्कार उन्हीं खेतों में किया जहां सिद्धू मूसेवाला खेती करते थे। आने वाले दिनों में इन्हीं खेतों में सिद्धू की यादगार बनाई जाएगी।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

वीवीपैट पर याचिका में कांग्रेस से संबंध नहीं : जयराम रमेश

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को वीवीपैट पर सुप्रीम निर्णय पर सीधे कोई टिप्पणी नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *