Home / National / गुजरात: जब तक इस देश में हिन्दुओं का बहुमत है तभी तक संविधान-कानून रहेगा, नहीं तो कुछ नहीं बचेगा: नितिन पटेल

गुजरात: जब तक इस देश में हिन्दुओं का बहुमत है तभी तक संविधान-कानून रहेगा, नहीं तो कुछ नहीं बचेगा: नितिन पटेल

गांधीनगर/अहमदाबाद, गुजरात के उपमुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने गले में ‘जयश्री राम’ दुपट्टा पहने एक सार्वजनिक मंच से विवादित बयान दिया, “संविधान, धर्मनिरपेक्षता और कानून देश में तब तक हैं, जब तक हिन्दू बहुसंख्यक हैं। नितिन पटेल के विवादित बयान से गुजरात समेत देश की राजनीति गरमा गई है। उपमुख्यमंत्री पटेल ने कहाकि हिन्दू के बहुमत में रहने से कानून कायम रहेगा नहीं तो समुदाय के अल्पसंख्यक हो जाने के बाद कुछ भी नहीं बचेगा। वे यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि मेरे शब्द लिख लीजिए, अगर हिन्दुओं की संख्या कम हुई तो उस दिन ना कोई कोर्ट होगा, ना कचहरी होगी, ना कोई कानून, कोई लोकशाही नहीं और कोई संविधान नहीं रहेगा। सब दफना दिया जाएगा।
गांधीनगर के भारत माता मंदिर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि अगर उन्हें मेरा वीडियो रिकॉर्ड करना होता तो कर लीजिए, मेरे शब्दों को आप लिख ले। अफगानिस्तान में तालिबान शासन और काबुल में बम विस्फोट या इराक-ईरान युद्ध अल्पसंख्यकों के बीच लड़कर बर्बाद हो जाएंगे। संविधान, धर्मनिरपेक्षता और कानून की बात तब तक चलेगी, जब तक हिन्दू बहुसंख्यक है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जिस दिन हिन्दू अल्पसंख्यक हो जाएंगे, उस दिन यह सब नहीं रहेगा। इस मौके पर राज्य के गृह मंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा और वीएचपी तथा आरएसएस के कई शीर्ष नेता मौजूद थे।
उन्होंने कहा, ‘मैं सभी के बारे में बात नहीं कर रहा हूं। मुझे इसे भी स्पष्ट करना चाहिए। लाखों मुसलमान देशभक्त हैं, लाखों ईसाई देशभक्त हैं। भारतीय सशस्त्र बलों में हजारों मुसलमान हैं। गुजरात पुलिस बल में हजारों मुसलमान हैं। वे सभी देशभक्त हैं।
उन्होंने कहा कि जिस दिन हिन्दुओं की संख्या घटेगी और दूसरों में वृद्धि होगी है तब न धर्मनिरपेक्षता, न लोकतंत्र और न ही संविधान बचेगा। सब-कुछ हवा में उड़ा दिया जाएगा। कुछ भी ऐसा नहीं बचेगा। गुजरात में पहला श्री भारतमाता मंदिर सेक्टर -7, गांधीनगर में बनाया गया है। विश्व हिन्दू परिषद से प्रेरित श्री भारतमाता मंदिर के मूर्ति प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन धर्म सभा का आयोजन किया गया।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

भाजपा ने ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने गुरुवार को एससी-एसटी और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *