Home / Uncategorized / आईएएस अधिकारी विजय केतन उपाध्याय की जमानत की याचिका पर सुनवाई 8 जनवरी को

आईएएस अधिकारी विजय केतन उपाध्याय की जमानत की याचिका पर सुनवाई 8 जनवरी को

भुवनेश्वर। एक लाख रुपये के रिश्वत लेने के एक मामले में पकडे जाने के बाद गिरफ्तार किये गये भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विजय केतन उपाध्याय को रविवार को  14 दिनों के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने के पश्चात विजिलेंस ने उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। उनकी हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद विजिलेंस ने उन्हें रविवार को विशेष विजिलैंस कोर्ट में पेश किया और कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। श्री उपाध्याय की जमानत की याचिका पर आगामी 8 जनवरी को सुनवाई होगी। उल्लेखनीय है कि  गत सोमवार को रिश्वत लेते वक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विजय केतन उपाध्याय विजिलेंस के हाथों पकड़े गये थे। एक लाख रुपये रिश्वत लेते समय उन्हें  विजिलेंस अधिकारियों ने पकड़ लिया था। एक बिल के पास करने के लिए उन्होंने एक लाख रुपये की मांग की थी। उन्हें रंगेहाथों पकड़ने के बाद विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्हें राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया था। विजय केतन उपाध्याय 2009 बैच के भारतीय प्रशासनिक अधिकारी हैं। वर्तमान में वह उद्यान कृषि विभाग में निदेशक के रुप में कार्यरत थे।

Share this news

About desk

Check Also

आईसीई

205 साल के इतिहास में आईसीई को मिली पहली महिला अध्यक्ष

आईसीई के 205 साल के इतिहास में पहली बार महिला अध्यक्ष बनीं भारतवंशी अनुषा शाह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *