Home / Uncategorized / ओडिशा की फिल्म इंडस्ट्री का गौरवशाली अतीत और उज्ज्वल भविष्य : संपद चंद्र स्वाईं 
संपद चंद्र स्वाईं 

ओडिशा की फिल्म इंडस्ट्री का गौरवशाली अतीत और उज्ज्वल भविष्य : संपद चंद्र स्वाईं 

  • कहा – ओड़िया सिनेमा ने राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई

भुवनेश्वर। ओडिशा की फिल्म इंडस्ट्री का अतीत गौरवशाली है और भविष्य आशाजनक है। यह बात उद्योग, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री संपद चंद्र स्वाईं ने कही।
जनता मैदान, भुवनेश्वर में आयोजित उत्कर्ष ओडिशा – मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव में मंत्री ने संबोधन के दौरान 1936 में पहली ओड़िया फिल्म ‘सीता विवाह’ की रिलीज़ से लेकर ओडिशा में फिल्म उद्योग को 1974 में आधिकारिक मान्यता मिलने तक की प्रगति को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि ओड़िया सिनेमा ने राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है।
उन्होने कहा कि ओड़िया सिनेमा हमारी संस्कृति और समाज का सच्चा प्रतिबिंब है। हम इसके विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। आने वाले वर्षों में ओड़िया फिल्में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक पहचान प्राप्त करेंगी।
कॉन्क्लेव में ओडिशा की फिल्म इंडस्ट्री में निवेश के अवसरों पर चर्चा के लिए एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में जाजपुर कोरई के विधायक श्री आकाश दास नायक, ओडिया भाषा, साहित्य एवं संस्कृति विभाग के प्रधान सचिव श्री संजीव मिश्रा, निदेशक श्री विजय केतन उपाध्याय और ओडिशा फिल्म विकास निगम के प्रबंध निदेशक श्री समर्थ वर्मा उपस्थित थे।
सत्र के दौरान ओड़िया फिल्म उद्योग को मजबूत बनाने पर एक पैनल चर्चा भी आयोजित की गई, जिसमें फिल्म क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियां अमिताभ गुहा ठाकुरता, प्रमोद अरोड़ा, शिवाशीष सरकार और राजेश शर्मा शामिल हुए।
यह सत्र ओड़िया फिल्म इंडस्ट्री के विकास और इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
Share this news

About admin

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

खनन प्रभावित क्षेत्रों के तेज विकास के लिए परामर्श कार्यशाला आयोजित

 खनन जिलों को विकास की मुख्यधारा में लाने का संकल्प दोहराया भुवनेश्वर। राज्य के खनन …