Home / Sports / अंडर-14 रोल बॉल चैंपियनशिप के लिए ओडिशा की टीम घोषित

अंडर-14 रोल बॉल चैंपियनशिप के लिए ओडिशा की टीम घोषित

  • मैच से पहले किए गए सम्मानित

भुवनेश्वर। 29-30 दिसंबर तक जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, टाटा, जमशेदपुर, झारखंड में आयोजित होने वाली तीसरी राष्ट्रीय पूर्वी क्षेत्र अंडर-14 रोल बॉल चैंपियनशिप के लिए ओडिशा राज्य रोल बॉल टीम का चयन कर लिया गया है। लड़कियों के वर्ग में भव्य ईशाना राउत (सी), वंशिका गुरु,  कमल कृष्णा (जीके), अनुष्का महापात्र, वंशिका श्रीलिप्ता राउत, नफीसा नाज, ऐश्वर्य पात्र, लोला दीक्षिता, कृपालिनी बेहरा, अदविता पांडेय, श्वेतापर्णा प्रियदर्शिनी तथा भूमिजा पाढ़ी शामिल हैं।

लड़कों के वर्ग में प्रतीक अर्णव जेना (सी), विवान टिकमानी, सात्विक रयसमन्ता, सास्वत कुमार साहू, हर्षित गोयल, बीरेन दास (जीके), सुभम कुमार डोरा, अरुष दास, स्थितप्रज्ञान जेना, अनीश पटनायक, गणेश्वर बेहरा तथा त्रिदिवेश पंडा शामिल हैं।

ओडिशा टीम के इन खिलाड़ियों का सम्मान आज कलिंगा स्टेडियम में संयुक्त सचिव शैलेन्द्र कुमार जेना, खेल एवं युवा सेवा विभाग, ओडिशा सरकार, ओडिशा रोल बॉल एसोसिएशन (ओआरबीए) के संस्थापक सदस्य पार्थ सारथी जेना, राज्य सचिव सौदामिनी पात्र, कोच विजय कुमार बेहरा और अभिजीत स्वाईं ने किया।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

असम राइफल्स हाफ मैराथन का पांचवां संस्करण 14 दिसंबर को, शिलांग करेगा मेजबानी

नई दिल्ली। असम राइफल्स हाफ मैराथन का बहुप्रतीक्षित पांचवां संस्करण इस वर्ष 14 दिसंबर को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *