Home / Sports / आईपीएल 2023 : मुंबई इंडियंस ने अपनी नई जर्सी का किया अनावरण

आईपीएल 2023 : मुंबई इंडियंस ने अपनी नई जर्सी का किया अनावरण

मुंबई, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नए सीजन से तीन हफ्ते पहले मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को अपनी नई जर्सी का अनावरण किया। शांतनु और निखिल की जोड़ी द्वारा डिजाइन की गई नई जर्सी में ब्लू और गोल्ड कलर का मिश्रण है। पहली बार, नई जर्सी खरीदने वाले प्रशंसकों को अपनी पसंद के नंबरों के साथ पीछे अपना नाम लिखवाकर इसे निजीकृत करने का मौका मिलेगा।

अनावरण पर मुंबई इंडियंस के एक प्रवक्ता ने कहा, “हमारी टीम की जर्सी मुंबई इंडियंस के लोकाचार का प्रतिबिंब है। वर्षों से, मुंबई इंडियंस कई आकांक्षाओं का घर रही है जो प्रेरक कहानियों के रूप में उभरी हैं। यह जर्सी मुंबई की उस भावना, जो हर उस व्यक्ति के लिए अवसरों के साथ अपनी बाहें खोलती है, जो सपने देखता है और अपने भविष्य में विश्वास करता है, को प्रदर्शित करती है।

उन्होंने कहा, “हम इस जर्सी के साथ अपने प्रशंसकों के समर्थन और जुनून के साथ मैदान पर कदम रखने के लिए उत्सुक हैं।” बता दें कि आईपीएल का 2023 सीजन 31 मार्च से शुरू हो रहा है।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

सीनियर एशियाई महिला स्नूकर टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने के बाद चेन्नई पहुंचीं भारतीय क्यू खिलाड़ी अनुपमा

चेन्नई। सऊदी अरब के रियाद में आयोजित सीनियर एशियाई महिला स्नूकर टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *