Home / Odisha / नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में निकाली गई रैली

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में निकाली गई रैली

संबलपुर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को शहर में रैली निकाली गई। रैली जिला स्कूल चौक से आरंभ हुई और विभिन्न मार्गों से होते हुए लक्ष्मी टॉकीज पहुंची। रैली में शामिल लोग नागरिकता संशोधन कानून को तत्काल रद्द किए जाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान उनकी ओर से जिला प्रशासन के माध्यम से देश के राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया। रैली में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी गुरू समेत शहर के सैकड़ो लोग शामिल हुए। खबर लिखे जानेतक कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की खबर नहीं मिल पाई थी।

Share this news

About desk

Check Also

पांच वर्षों में उद्योगों से 512 समझौते, केवल 30 क्रियान्वित

उद्योग मंत्री संपद स्वाईं ने विधानसभा में दी जानकारी भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने राज्य में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *