Home / Odisha / महाराज गोपीनाथ गजपति नारायण देव का निधन

महाराज गोपीनाथ गजपति नारायण देव का निधन

भुवनेश्वर : पार्लाखेमुंडी के महाराज गोपीनाथ गजपति नारायण देव का आज  भुवनेश्वर स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोपीनाथ गजपति का निधन राज्य के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मैं इस दुखद घड़ी में शोकाकुल परिवार को सांत्वना देता हूं। नवीन ने उनकी आत्मा की सद्गति की कामना की।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र उत्कल प्रदेश गठन से लेकर ओड़िया भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के विकास के लिए उनका एवं उनके परिवार का योगदान अतुलनीय है।

भाजपा नेता तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैजयंत पंडा ने भी दुख प्रकट किया है। दिवंगत पूर्व लोकसभा सांसद तथा पारला महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए आज से शुरू होने वाले गणपति उत्सव को भी रद्द कर दिया गया है। पुरी के गजपति महाराज दिव्य सिंहदेव ने भी गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पारलाखेमुंडी राज परिवार तथा पूरी राजपरिवार एक ही अंश है। पारला महाराज हमारे दादा थे और ओडिशा के लिए उनका योगदान अतुलनीय है।

1943 में जन्मे गोपीनाथ गजपति ब्रह्मपुर लोकसभा सीट से 9वीं व 10वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। उनकी बेटी कल्याणी देवी वर्तमान में राजनीति में शामिल हुई हैं तथा कुछ दिन पूर्व उन्होंने बीजद की सदस्यता ली है।

Share this news

About desk

Check Also

बलात्कार पीड़ितों की मेडिकल रिपोर्ट सात दिनों जारी करने के निर्देश

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी और निजी डॉक्टरों तथा पंजीकृत चिकित्सकों को लिखा पत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *