संबलपुर। सासन के पानीबंधली चौक पर हुए सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना के वक्त वृद्ध सड़क पार कर रहा था। मृत वृद्ध का नाम आनंद किसान बताया गया है तथा वह पानीबंधली गांव का ही रहनेवाला था। मामले की खबर पाकर सासन पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की लाश का पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस सिलसिले में प्रकरण दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Check Also
25 को ओडिशा आएंगे प्रधानमंत्री, 28 से राष्ट्रपति का दो दिवसीय दौरा
कार्यक्रमों की तैयारियों की योजना तेज खुर्दा जिले में आरबीआई के …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
