Home / Odisha / प्रधान ने अमरनाथ यात्रा के तीर्थ यात्रियों को दी शुभकामनाएं
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

प्रधान ने अमरनाथ यात्रा के तीर्थ यात्रियों को दी शुभकामनाएं

भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने पवित्र अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हो रहे सभी तीर्थ यात्रियों और श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। प्रधान ने अपने सोशल मीडिया संदेश में लिखा कि पवित्र अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर बाबा बर्फानी के दर्शन को जाने वाले सभी तीर्थ यात्रियों और दर्शनाभिलाषियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हिमालय की गोद में, महादेव के पावन धाम की यह यात्रा अपने धार्मिक महत्त्व के साथ भारत की सनातन संस्कृति की अटूट परंपरा और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है। भोलेनाथ सभी श्रद्धालुओं की यात्रा को सुखद, सुलभ और सफल बनाएं। बाबा अमरनाथ जी की कृपा सभी पर बनी रहे। जय बाबा बर्फानी!

Share this news

About desk

Check Also

भुवनेश्वर के बरगड़ इलाके में जलजमाव से हाहाकार, निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त को घेरा

भुवनेश्वर। राजधानी भुवनेश्वर के बरगड़ इलाके में भारी बारिश के बाद गंभीर जलजमाव की स्थिति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *