Home / Odisha / संसद पर हमले में बलिदानियों को केद्रीय शिक्षा मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

संसद पर हमले में बलिदानियों को केद्रीय शिक्षा मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने संसद पर हमले में बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि 13 दिसंबर, 2001 को हमारे लोकतंत्र के मंदिर, संसद भवन पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में अपने प्राणों की आहुति देकर देश की गरिमा और स्वाभिमान की रक्षा करने वाले माँ भारती के वीर सपूतों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। इस हमले में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों की वीरता और त्याग के कारण हमारा लोकतंत्र आज भी अडिग और सशक्त है। देश का कण-कण उनके बलिदान का युगों-युगों तक ऋणी रहेगा।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …