-
कुल 447 मामले दर्ज किए गए
भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने आज विधानसभा बताया कि पिछले पांच वर्षों में ओडिशा सरकार के कुल 594 कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। इस संबंध में पूछे गये एक प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि विजिलेंस विभाग ने पांच वर्षों (1 जनवरी, 2019 से 31 दिसंबर, 2023 तक) के दौरान सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कुल 447 मामले दर्ज किए हैं। इसी अवधि में रिश्वत लेने के आरोप में 594 सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए।
पांच वर्षों में 911 विजिलेंस मामलों की न्यायिक प्रक्रियाएं पूरी की गई हैं। इनमें से 30 मामले इस अवधि में दायर किए गए।
इन 30 मामलों में से 11 सरकारी कर्मचारियों को विभिन्न विजिलेंस अदालतों ने दोषी ठहराया, 12 को बरी किया गया और 7 मामलों को आरोपियों के ट्रायल के दौरान निधन होने के कारण बंद कर दिया गया।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
