-
1388 आरोपी किए गए गिरफ्तार
भुवनेश्वर। पिछले तीन वर्षों में राज्य में साइबर अपराध के मामलों में लगभग 125 करोड़ रुपये की ठगी हुई है। इस दौरान 6,368 मामले दर्ज किए गए और 1,388 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
यह जानकारी ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को विधानसभा में विधायक प्रशांत बेहरा द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में दी। विधायक ने राज्य में साइबर अपराध की घटनाओं और उनसे जुड़े नुकसान के बारे में जानकारी मांगी थी।
माझी ने सदन को बताया कि राज्य में लोगों ने 2021 और 2023 के बीच साइबर धोखाधड़ी में 125,63,17,674 रुपये खो दिए। इसके विपरीत, केवल 2.52 करोड़ रुपये ही वापस पाए जा सके।
मुख्यमंत्री ने विवरण देते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों में 6,368 साइबर अपराध के मामले दर्ज किए गए और 1,388 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 2021 में 2,037 मामले, 2022 में 1,983 और 2023 में 2,348 मामले दर्ज किए गए, इस अवधि के दौरान गिरफ्तारियों की संख्या क्रमशः 425, 441 और 522 थी। साइबर स्कैमर्स ने 2021 में लोगों से 40,39,70,514 रुपये, 2022 में 37,28,96,982 रुपये और 2023 में 47,94,50,178 रुपये लूटे हैं। वहीं पुलिस ने 2021 में 27,56,138 रुपये, 2022 में 97,30,582 रुपये और 2023 में 1,52,59,965 रुपये पीड़ितों को लौटाए।
साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर सरकार सख्त
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि सरकार साइबर अपराध को रोकने के लिए ठोस कदम उठा रही है और वह सख्त है। मामलों की जांच और धनवापसी के प्रयास तेज किए गए हैं। पुलिस और साइबर क्राइम यूनिट को मजबूत किया जा रहा है ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।