Home / Odisha / मेजर व मंगेतर से उत्पीड़न मामले में सात ‘रोड रोमियो’ गिरफ्तार, राजनीति तेज

मेजर व मंगेतर से उत्पीड़न मामले में सात ‘रोड रोमियो’ गिरफ्तार, राजनीति तेज

  • 11 मोबाइल फोन और एक वाहन भी जब्त

  •  जांच के दौरान एक वीडियो और ऑडियो क्लिप भी बरामद

  • कांग्रेस और बीजद ने साधा भाजपा सरकार पर साधा निशाना

  • राहुल गांधी और प्रियंका ने भी बोला हमला

भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के चंदका पुलिस ने 15 सितंबर की रात आर्मी मेजर और उनकी मंगेतर के साथ हुई कथित रोड रेज और उत्पीड़न की घटना के सिलसिले में तेज ही हुई राजनीति के बीच सात रोड रोमियो को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। इस मामले में 11 मोबाइल फोन और एक वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, आर्मी मेजर और उनकी मंगेतर ने कुछ बदमाशों के खिलाफ सड़क पर बदसलूकी का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराने के दौरान दोनों के साथ दुर्व्यवहार हुआ।

चंदका पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ के बाद गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान एक वीडियो और ऑडियो क्लिप भी बरामद की गई है, जिसकी अभी जांच जारी है।

इस मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला किया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में बढ़ोतरी का आरोप लगाया।

महिलाओं के खिलाफ अपराध बेकाबू – राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ओडिशा में सेना अधिकारी की मंगेतर के कथित उत्पीड़न पर भाजपा सरकार की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि ओडिशा की इस भयावह घटना ने देश में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। एक आर्मी अधिकारी जो पुलिस से मदद लेने पहुंचा, उसे बुरी तरह पीटा गया और उसकी मंगेतर को हिरासत में परेशान किया गया। यह पूरी मानवता के लिए एक शर्मनाक घटना है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में महिलाओं के खिलाफ अपराध बेकाबू हो गए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि जब अन्याय सरकार की प्रणाली में ही पनपता है और उसे संरक्षण मिलता है, तब आम नागरिक किससे मदद की उम्मीद करेगा? उन्होंने मांग की कि इस घटना के सभी दोषियों को कड़ी सजा दी जाए और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया जाए।

रक्षक से भक्षक बन गई है पुलिस – प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां-जहां भाजपा की सरकारें हैं, वहां पुलिस रक्षक से भक्षक बनने की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की महिला सांसदों की इस मुद्दे पर चुप्पी पर भी सवाल उठाया।

मंत्री सुदाम मरांडी ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया

कांग्रेस और बीजद के हमले के बीच ओडिशा सरकार में मंत्री सुदाम मरांडी ने भी इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पुलिस सही दिशा में काम रही है।

आरोपियों ने मारपीट के आरोपों से इनकार किया

इधर, अतिरिक्त डीसीपी कृष्ण प्रसाद दास ने बताया कि सुंदरपुर चौक पर एक महिला का कुछ छात्रों के साथ कहासुनी हुई, जिसके बाद महिला के साथ मारपीट की गई। इस संबंध में चंदका पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और घटना की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों ने मारपीट के आरोपों से इनकार किया है। गिरफ्तार एक आरोपी ने कहा कि मेजर और उनकी मंगेतर नशे की हालत में थे। उन्होंने हमें बीच की उंगली दिखाकर अश्लील इशारे किए और गालियां दीं। हमने सिर्फ उन्हें यह कहा कि ऐसा न करें और गाड़ी साइड में कर लें। हमने उन्हें नहीं पीटा। हमें नहीं पता कि उन्हें किसने पीटा। महिला ने खुद ये बात पहले ही कबूल की है और हमारा उनसे कोई दुश्मनी नहीं है। एक अन्य आरोपी ने कहा कि हम निर्दोष हैं और हमने कुछ गलत नहीं किया। चंदका थाना प्रभारी ने कहा कि जांच चल रही है और इस मामले में अभी कुछ कहना मुश्किल है। इससे एक दिन पहले चंदका पुलिस ने मामले में सात आरोपियों को हिरासत में लिया था। शिकायत के मुताबिक, कुछ बदमाशों ने सेना अधिकारी की गाड़ी को उस समय रोका, जब वह और उनकी मंगेतर अपने रेस्तरां बंद कर घर लौट रहे थे।

भुवनेश्वर में बीजद-कांग्रेस का प्रदर्शन

इधर, इस घटना के खिलाफ बीजद और कांग्रेस की ओर से जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास पर अंडे और टमाटर भी फेंके। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

गोपालपुर गैंगरेप: परिवहन मंत्री ने किया गोपालपुर घटनास्थल का दौरा

 अवैध ढांचों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश ब्रह्मपुर। गोपालपुर समुद्र तट पर 20 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *