-
आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में विजिलेंस ने धर-दबोचा
ब्रह्मपुर। ओडिशा विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति जमा करने के आरोप में गंजाम के भंजनगर सिंचाई प्रभाग के सहायक अभियंता (सिविल) प्रसन्न कुमार स्वाईं को गिरफ्तार कर लिया है।
सतर्कता विभाग ने स्वाईं की संपत्तियों की तलाशी ली और उनके पास आय से अधिक संपत्ति पाई, जिसमें छह बहुमंजिली इमारतें शामिल हैं। सतर्कता विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इसके साथ-साथ उनके पास से 23.94 लाख रुपये, लगभग 200 ग्राम वजन के सोने के गहने और अन्य संपत्तियां भी पायी गईं, लेकिन इस बारे में वह संतोषजनक ढंग से बताने में असमर्थ पाये गये।
आय से अधिक संपत्ति का पता चलने के बाद प्रसन्न कुमार स्वाईं को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ ब्रह्मपुर विजिलेंस पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
