Home / Odisha / मुख्यमंत्री मोहन माझी ने अचानक किया कैपिटल हॉस्पिटल का दौरा

मुख्यमंत्री मोहन माझी ने अचानक किया कैपिटल हॉस्पिटल का दौरा

  • रात में मरीजों की देखभाल की ली जानकारी

  • सेवाओं में सुधार लाने और उनके प्रति अधिक संवेदनशील होने के तरीके सुझाए गए

  • अस्थायी सफाई कर्मचारियों से चर्चा की

  • कैपिटल हॉस्पिटल को और आधुनिक बनाया जाएगा- मुख्यमंत्री

भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार देर शाम भुवनेश्वर कैपिटल हॉस्पिटल का दौरा किया और रात में मरीजों की देखभाल कैसे की जा रही है, इसकी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने मरीजों से चर्चा कर उनके आवास, भोजन और अटेडेंटों की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल की सफाई व्यवस्था के बारे में भी समझा।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि कैपिटल हॉस्पिटल को और आधुनिक बनाया जायेगा तथा मरीजों के लिए और अधिक सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी। उन्होंने अस्पताल में मरीज़ों की देखभाल में और सुधार करने तथा डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों को मरीजों के प्रति अधिक संवेदनशील होने का सुझाव दिया। इस अवसर पर अस्पताल के निदेशक दिलीप कुमार पंडा भी उपस्थित थे।

इस मौके पर उन्होंने अस्पताल के अस्थायी कर्मचारियों से भी चर्चा की और उनके वेतन के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि नयी बढ़ी हुई मजदूरी मिलने से उनका अधिक पैसा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने मरीजों की देखभाल जैसे महान कार्य की जिम्मेदारी को दृढ़ता से निभाने के लिए उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Share this news

About desk

Check Also

भुवनेश्वर एयरपोर्ट की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा

अवैध निर्माण और पेड़ों की बाधाएं बनीं चिंता का कारण भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *