Home / Odisha / ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव आशीर्वाद बेहेरा को मिली जमानत

ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव आशीर्वाद बेहेरा को मिली जमानत

भुवनेश्वर – अर्थतत्व चिटफंड कंपनी के साथ संबंध के आरोप में गिरफ्तार ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव आशीर्वाद बेहेरा को ओडिशा हाइकोर्ट ने मंगलवार को सशर्त जमानत दे दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाईकोर्ट ने डेढ़ लाख रुपये व दो जमानतदाताओं के बदले में जमानत दी। साक्ष्यों को प्रभावित न करने व पासपोर्ट सरेंडर करने के लिए न्यायालय ने शर्तें रखी हैं। उल्लेखनीय है कि गत  19 सितंबर को सीबीआई ने अर्थतत्व चिटफंड कंपनी के साथ संबंध के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया था।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …